पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी दीपक कुमार राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे। केन्द्र सरकार ने दीपक कुमार की प्रतिनियुक्ति को खत्म करते हुए उनकी सेवा बिहार सरकार को सौंप दी है। वे राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। दीपक कुमार फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार ने दीपक कुमार की मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी नहीं किया है। दीपक कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह राज्य में स्वास्थ्य, नगर विकास, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।
- दीपक कुमार, अंजनी कुमार सिंह की जगह लेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के सेवा विस्तार की अवधि 31 मई को समाप्त हो रही है।
- गौरतलब है कि अंजनी कुमार सिंह इसी साल 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.