पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देर रात 24 आईएएस अफसर के ट्रांसफर, अविनाश लवानिया भोपाल ननि कमिश्नर, प्रियंका दास होशंगाबाद कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.  राज्य सरकार ने सोमवार देर रात 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद होशंगाबाद कलेक्टर अविनाश लवानिया को नगर निगम भोपाल का कमिश्नर बनाया गया है। जबकि भोपाल नगर निगम कमिश्नर प्रियंका दास की नई पोस्टिंग होशंगाबाद कलेक्टर के पद पर की गई है। प्रमोटी आईएएस और खरगोन कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा को प्रमोट करते हुए ग्वालियर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कमिश्नर रैंक में आ चुके शहडोल कलेक्टर नरेश पाल को गृह विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। 


अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र अनुभा श्रीवास्तव को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। उनकी बतौर कलेक्टर यह पहली पोस्टिंग है। इन दोनों अफसरों के नाम पहले जारी हुई ट्रांसफर सूची में थे, पर इनकी पोस्टिंग इस सूची में की गई है। 


इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार 
आईएएस अफसरों के ट्रांसफर में पीएस सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग वीएल कांताराव को खेल एवं युवा कल्या‌ण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन की पोस्टिंग टाउन कंट्री प्लानिंग में डायरेक्टर के पद पर की गई है। जैन के कार्यभार ग्रहण करने पर कमिश्नर नगरीय प्रशासन संचालनालय गुलशन बामरा टीएंडसीपी डायरेक्टर के प्रभार से मुक्त होंगे। 

 

अशोक कुमार वर्मा ग्वालियर कलेक्टर बने 
 

अधिकारी का नामवर्तमान पोस्टिंगनई पोस्टिंग 
एमके अग्रवाल सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियरकमिश्नर चंबल संभाग मुरैना 
अविनाश लवानियाकलेक्टर, होशंगाबादकमिश्नर, ननि, भोपाल 
अशोक कुमार वर्माकलेक्टर, खरगोन कलेक्टर, ग्वालियर 
प्रियंका दास कमिश्नर नगर निगम, भोपाल कलेक्टर, होशंगाबाद 
शशि भूषण सिंह जीएम, नागरिक आपूर्ति निगम कलेक्टर, खरगोन 
अनुभा श्रीवास्तव अपर मिशन संचालक, आरएसकेकलेक्टर, शहडोल 
दीपक खांडेकरएसीएस, योजना आर्थिक सांख्यिकी चेयरमैन, पीईबी 
अनिरुद्ध मुखर्जी पीएस, खेल एवं युवा कल्याणपीएस, योजना आर्थिकी 
राहुल जैन कलेक्टर, ग्वालियरडायरेक्टर टीएंडसीपी, भोपाल 
रवींद्र कुमार मिश्रा एडि. कमि., भोपाल संभाग सदस्य, राजस्व मंडल ग्वालियर 
शेखर वर्मा एडिशनल सेक्रेटरी , गृह डायरेक्टर , भोपाल गैस राहत 
अजय कुमार शर्मा एडिशनल सेक्रेटरी, जीएडीएडि. सेक्रेटरी, स्कूल शिक्षा 
आशकृत तिवारी डिप्टी सेक्रेटरी, अजा कल्याणएडि.कमिश्नर, नर्मदापुरम 
बीएस जामोद डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडी डिप्टी सेक्रेटरी, स्कूल शिक्षा 
नागरगोजे मदन विभीषणडिप्टी सेक्रेटरी, जीएडीडिप्टी सेक्रेटरी, गृह 
रामराव भोंसलेडिप्टी सेक्रेटरी, गृह एडिशनल कमिश्नर, सागर संभाग
बेला देवर्षि शुक्लासेक्रेटरी, माशिमं, इंदौर संभागडिप्टी सेक्रेटरी, उच्च शिक्षा 
अभिषेक सिंह डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडीसीईओ, भोपाल सहकारी दुग्ध संघ 
तरुण राठी डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडी डिप्टी सेक्रेटरी, लोक निर्माण विभाग 
भास्कर लक्षकार डिप्टी सेक्रेटरी, जीएडीडिप्टी सेक्रेटरी, श्रम 
छोटे सिंह अपर कलेक्टर, जबलपुरडिप्टी सेक्रेटरी, महिला एवं बाल विकास 
बसंत कुर्रे अपर कलेक्टर, उज्जैनएडिशनल, कमिश्नर, वाणिज्यिक कर, इंदौर 
सरिता बाला प्रजापति अपर संचालक पीईबी डिप्टी सेक्रेटरी पीएचई 

 

खबरें और भी हैं...