पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सईद अजमल पर लगी पाबंदी हटाई गई

सईद अजमल पर लगी पाबंदी हटाई गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अज़मल फिर खेल सकेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने पाकिस्तानी गेंदबाज सईद अजमल और बांग्लादेश के सोहाग ग़ाज़ी के बॉलिंग एक्शन को सही पाया है.

आईसीसी ने एक बयान में कहा है कि ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से खेल सकते हैं.

प्रतिबंधित खिलाड़ियों को अपनी पसंद की गेंदबाजी करने को कहा जाता है और यह देखा जाता है कि वह नियमों के मुताबिक़ है या नहीं.

जांच में पाया गया कि दोनों खिलाड़ियों की कोहनी का फैलाव 15 डिग्री के अंदर ही था और इतने की ही अनुमति होती है.

अगर भविष्य में अंपायरों को इन खिलाड़ियों के एक्शन पर संदेह हुआ तो वे फिर जांच के लिए कह सकते हैं.

वापसी

अंपायरों को इन खिलाड़ियों की गेंदबाजी के एक्शन की तस्वीरें और वीडियो फ़ुटेज भी दिखाए गए.

इन खिलाड़ियों की जांच चेन्नई स्थित रामचंद्र विश्वविद्यालय में बीती 24 जनवरी को हुई थी.

सईद अजमल के ख़िलाफ़ गाले में श्रीलंका के साथ हुए मैच में शिकायत दर्ज की गई थी.

जबकि ग़ाज़ी के ख़िलाफ़ वेस्ट इंडीज के साथ ग्रेनेडा में हुए एक दिवसीय मैच के दौरान शिकायत की गई थी.

दोनों ही खिलाड़ी 25 अगस्त को ब्रिसबेन में हुई शुरुआती जांच में नाकाम हुए थे.

इसके बाद कार्डिफ़ में हुई जांच में भी उनका एक्शन ग़लत पाया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)