पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसीसी विश्वकप का रंगारंग उद्घाटन

आईसीसी विश्वकप का रंगारंग उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन, आईसीसी विश्वकप टूर्नामेंट, का मेलबर्न और क्राइस्टचर्च में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ औपचारिक शुभारंभ हो गया है.

इस साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड मिलकर 2015 विश्वकप का आयोजन कर रहे हैं.

गुरुवार से ठीक 45 दिन बाद मेलबर्न में विश्वकप का फ़ाइनल मैच खेला जाएगा.

कुल 14 देशों के टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ़्रीका, इंग्लैंड समेत अफ़गानिस्तान की टीम भी शामिल होगी.

\'सबसे बड़ा आयोजन\'

युद्ध से जर्जर अफ़गानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में पहली और शायद आखिरी बार भाग लेगी, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इंग्लैंड में होने वाले अगले विश्वकप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या घटाकर 10 कर दी है.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से 16 बार ट्वीट कर खिलाड़ियों को बधाई दी.

माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट को एक ख़रब से ज़्यादा लोग देखेंगे- जिससे यह साल का सबसे बड़ा खेल आयोजन बन जाएगा.

मेलबर्न के स्टेज में 18 फुट का सुसज्जित \'दि प्लेयर\' नाम का पुतला आकर्षण का केंद्र बना रहा, जिसे आठ कठपुतली कलाकार नियंत्रित कर रहे थे.

इसके अलावा दुनिया भर की विभिन्न संस्कृतियों की झलक भी मेलबर्न के स्टेज पर दिखी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)