पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिर्फ 13,500 रु. में अमेरिका के लिए मिलेगा फ्लाइट, दिसंबर से सुविधा मिलेगा होगी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रैवल डेस्क। सस्ते में दिल्ली से अमेरिका तक के हवाई सफर का सपना अब पूरा हो सकेगा। आइसलैंड की बजट एयरलाइंस WOW दिल्ली से नाॅर्थ अमेरिका की कई डेस्टिनेशंस के लिए ये सुविधा स्टार्ट करने जा रही है। इसमें आप सिर्फ 13499 रुपए में अमेरिका जा सकेंगे। इसे दिल्ली से अमेरिका तक का अब तक का सबसे सस्ता एयर फेयर बताया जा रहा है। अभी दिल्ली से अमेरिका के न्यूयॉर्क की हवाई टिकट एवरेज 58 से 60 हजार रुपए में बुक हो रही है (एयर इंडिया की वेबसाइट पर 20 मई की दिल्ली से न्यूयॉर्क की टिकट 61464 रुपए की है) कंपनी साल के अंत में सर्विस स्टार्ट करेगी। इसके लिए बुकिंग अभी से स्टार्ट हो गई है। बता दें, ये फ्लाइट यूरोप से होते हुए जाएगी। शुरुआती प्राइस 13,499 रुपए होगा। 

 

खाना और बैगेज का अलग से देना होगा

'वॉउ बेसिक' में सभी टैक्स शामिल होंगे, लेकिन खाना और चेक इन बैगेज का चार्ज अलग से देना होगा। वहीं 'वॉउ प्रीमियम' पैकेज 46,599 रुपए से शुरू होगा। इसमें भी सभी टैक्स शामिल होंगे। यह जानकारी एयरलाइंस के फाउंडर और सीईओ स्कुली मोगेनसेन ने दी। इसके अलावा एयरलाइन में फेयर के दो और ऑप्शन 'वॉउ प्लस' और 'वॉउ कम्फी' भी शामिल होंगे। 

 

सबसे छोटे रूट से होगा फायदा

- भारत से अमेरिका जाने के लिए सबसे छोटा रूट आइसलैंड के ऊपर से होकर ही गुजरता है। WOW एयरलाइन यहीं की कंपनी है। ऐसे में कंपनी दिल्ली से न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और शिकागो जाने वालों को मिनिमम 13,500 रुपए में टिकट देगी। इस सफर के दौरान आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक में एक स्टॉप होगा। 

- कंपनी का मानना है कि आइसलैंड के सबसे छोटे रूट से होकर गुजरने के चलते फ्लाइट कम फ्यूल में अमेरिका पहुंच सकेगी। इसी के चलते यात्रियों को सस्ता टिकट दिया जा रहा है। 

 

5 सीधी फ्लाइट होंगी

- एयरलाइन की दिल्ली से केफ्लेविक एयरपोर्ट (आइसलैंडज्ञ)  की हफ्ते में 5 सीधी फ्लाइट होंगी। केफ्लेविक से नॉर्थ अमेरिका और यूरोप की अलग-अलग डेस्टिनेशंस को कवर किया जाएगा।

- इंडिया से जाने वाले कई यात्री अभी भी अमेरिका के लिए वाया रेक्जाविक एयरपोर्ट (आइसलैंड) जाते हैं। इसके पीछे इस रूट का सबसे छोटा होना कारण है।