पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. लगभग 40 साल पहले 1978 में एक युवक जो कि असम का रहने वाला था वो लापता हो गया था। उसे ढूंढने के लिए उसकी फैमिली और पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन उसका कहीं भी कोई पता नहीं चला था। लेकिन उसकी फैमिली के लिए इब ये खुशी की बात है कि अब 40 साल बाद मुंबई पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला है और उसे उसकी फैमिली से मिलाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि उसकी पहचान एक वीडियो के जरिए हुई। ये है पूरा मामला...
- लापता होने वाला युवक का नाम खोमदरम है जो कि असम राइफल्स का जवान था। जिसने 7 साल तक नौकरी की थी।
- उसकी शादी हुई लेकिन उसके दो महीने बाद ही वो लापता हो गया।
- उनकी फैमिली को एक साल पहले ये भी पता चला था कि वे मिजोरम में हैं लेकिन उनकी फैमिली के पहुंचने से पहले ही वे वहां से निकल गए थे।
- खोमदरम के भाई कुलाचंद्रा के मुताबिक उनके भाई कि मानसिक स्थिती भी ठीक नहीं थी।
ऐसे पता चला भाई के बारे में
- 14 अप्रैल को खोमदरम के भाई को उसके पड़ोसी ने एक वीडियो बताया, जिसमें कि एक व्यक्ति गाना गा रहा है।
- वीडियो में देखकर उनके भाई ने उसे पहचान लिया और भाई को जिंदा देखकर बहुत खुश हुए।
- वीडियो के बारे में जब लोगों से चर्चा की गई और पता लगाया गया तो पकता चला कि ये वीडियो मुंबई का है।
- फिर जब मुंबई पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने उसे खोज निकाला।
- अब मुंबई पुलिस खोमदरम को उसकी फैमिली से मिलाने की तैयारी कर रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.