पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tamar News If Buffalo Was Not Given In Dowry Killing The Wife And Burying The Dead Body Between Two Rivers

दहेज में भैंस नहीं दी तो पत्नी की हत्या कर शव को दो नदियों के बीच गाड़ दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के मुरहदी गांव से पश्चिम कमला नदी और बलान नदी के बीच में एक खेत से एक विवाहिता का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान बड़की टोल महदी गांव के ही सिकेंद्र मुखिया की प|ी गुड़िया देवी (22) के रूप में हुई। शव को ससुरालियों ने बाेरे में भरकर दो नदियों के बीच में गाड़ दिया था। शव को रात में जलाने की योजना थी। लेकिन उसके पहले मामले का खुलासा हो गया। इस संबंध मेें राजनगर थाना के पिलखवार गांव निवासी गुड़िया के भाई ब्रह्मदेव मुखिया द्वारा बाबूबरही थाने में दहेज को लेकर हत्या कर शव को छुपाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि वर्ष 2016 में गुड़िया देवी की शादी सिकंदर मुखिया के साथ की गई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दहेज को लेकर गुड़िया देवी के साथ मारपीट की जाने लगी। उसके साथ गाली-गलाैज भी की जाती थी। अंतत: दहेज नहीं मिलने पर उसके ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दी गई। उसके पति सिकंदर कुमार मुखिया, ससुर रामविलास मुखिया, सास सुखो देवी सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस कार्रवाई करते हुए उसके पति सिकंदर मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। लाश की पोस्टमार्टम कर मायके वाले को दे दी गई है। इस बात की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और सभी नामजद के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।

तीन दिन से लापता थी विवाहिता

गुड़िया देवी के भाई ब्रह्मदेव मुखिया ने बताया कि उनकी बहन तीन दिन से लापता थी। उसके ससुराल के लाेग कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे थे। उनसे पूछते थे तो फोन पर चुप्पी साध लेते थे। वह जब गुड़िया देवी से बात नहीं करा रहे थे हम लोगों को शंका हुई। इसके बाद हम लोग पूर्व मुखिया गुणानंद प्रसाद के पास गए और उनको साथ लेकर बाबूबरही थाने के मुरहदी गांव में पहुंचे। वहां उसके सास और ससुर के साथ अन्य सभी लाेग फरार थे।

खबर लगते ही घर से फरार हुए आरोपी

ससुराल के लाेगाें ने विवाहिता की लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव बलान और कमला नदी के बीच में गाड़ दिया था। वे लोग रात में लकड़ी की व्यवस्था कर उसको जलाने की योजना बना रहे थे। लेकिन मायके वालों को खबर लगते ही सभी फरार हो गए।

जमुई : युवक को ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला, शव को खेत में फेंक दिया

जमुई/अलीगंज | बुधवार की देर रात 7:40 बजे बाइक पर सवार तीन युवकों में एक को उतार कर नकाबपोश अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूचकर मार डाला। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे अरहर के खेत में फेंक दिया। घटना चंद्रदीप थानाक्षेत्र के सोनखार गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान धनामा गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ मंसूरी महतो (22) के रूप में हुई है। संदीप अपने बहनोई व गांव के एक युवक के साथ बाइक से अलीगंज बाजार गया था। देर शाम घर लौटते समय जैसे ही वह सोनखार गांव के पास पहुंचा तभी अपराधियों बाइक रोक संदीप को उतार लिया। उसके बहनोई और एक अन्य युवक को जाने को कहा। इसके बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई और उसकी मां शकुंतला देवी ने बताया कि संदीप का गांव के ही एक शिक्षक महेंद्र मोची के साथ अनबन चल रहा था। कुछ दिन पहले शिक्षक द्वारा उसके पुत्र को झूठे केस में फंसाकर जेल भी भेज दिया गया था।

कमला नदी में नाव से शव की तलाश करते मायके पक्ष के लोग और पुलिसकर्मी। शव को बाेरे में भरकर गाड़ दिया था।

गुड़िया देवी की फाइल फोटो ।
खबरें और भी हैं...