- Hindi News
- National
- Ranchi News If Power Revenue Recovery Is Extinguished Then Action On Officers Kk Verma
बिजली राजस्व वसूली में कोताही हुई, तो अफसरों पर कार्रवाई : केके वर्मा
प्रमुख बोर्ड के लिए मार्च का लक्ष्य
रांची सर्किल 81.95 करोड़
जमशेदपुर सर्किल 87.31 करोड़
जमशेदपुर एरिया 122.55 करोड़
धनबाद सर्किल 60.3 करोड़
धनबाद एरिया 85.3 करोड़
हजारीबाग सर्किल 20.97 करोड़
हजारीबाग एरिया 57.61 करोड़
रांची | झारखंड बिजली वितरण निगम लि. के ईडी केके वर्मा (सीएंडआर) ने राज्य के सभी विद्युत महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि बिजली राजस्व वसूली को गंभीरता से लिया जाए। अगर इसमें कोई भी कोताही बरती गई, तो अफसरों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है। कहा है कि राजस्व वसूली सही तरीके से नहीं होने से बिजली खरीद-आपूर्ति एवं रख-रखाव खर्च में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली खरीदी खर्च का बकाया बढ़ता जा रहा है, इसलिए मार्च में लक्ष्य तय किया जा रहा है।