- Hindi News
- National
- Ranchi News If Vhp Leaders Do Not Leave Soon Hindu Organizations Will Hit The Road Sahu
विहिप नेताओं को जल्द नहीं छोड़ा, तो सड़क पर उतरेंगे हिंदू संगठन : साहू
रांची | विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री बिरेंद्र साहू ने संगठन के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बदलते ही विहिप के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग निर्दोष हैं, इस संबंध में प्रशासन को पहले ही अवगत दिया गया है। यदि इन्हंे जल्द रिहा नहीं किया, तो सभी हिंदू संगठन सड़कों पर उतरेंगे। इसके लिए सरकार पूरी तरह जिम्मेवार होगी। साहू ने कहा कि इस मुद्दे पर शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आगे की रणनीति की जानकारी दी जाएगी।