- Hindi News
- National
- Ranchi News If You Want To Be Healthy You Have To Return To The Natural Lifestyle Ramthal
स्वस्थ रहना है तो प्राकृतिक जीवन शैली में लौटना होगा : रामटहल
ओरमांझी | आरटीसी कॉलेज ओरमांझी की राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा द्वारा रविवार को हतवाल गांव के समीप गेतलसूद डैम के किनारे माटी महोत्सव कार्यक्रम हुआ। लकड़ी जलाकर मिट्टी के बर्तनों में खाना बनाया गया। कॉलेज के स्टाफ व छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने मिट्टी का लेप लगाकर स्नान कर प्रकृति के साथ जुड़कर जीवन जीने का संदेश दिया। मौके पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि प्रकृति से दूर होकर कृत्रिम जीवन जीने के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हमारा पारंपरिक खानपान व प्राकृतिक जीवन शैली सेहत के लिए सबसे बेहतर है। आरटीसी कॉलेज के निदेशक डॉक्टर पारसनाथ महतो ने कहा कि मिट्टी का लेप लगाने से कैंसर, मधुमेह जैसी बीमारियां भी ठीक होती हैं। मौके पर डॉ. रुद्र नारायण महतो, उपप्रमुख जय गोविंद साहू, मुखिया मानकी राजेंद्र साही, पंसस अजीत कुमार, रणधीर चौधरी, डॉ. भीम महतो, प्रो. रामकुमार महतो, प्रो. शैलेंद्र मिश्र, प्रो. योगेंद्र ठाकुर, प्रो दिनेश कुमार दिनमणि, प्रो पीके झा, सुनील कुमार, शिव शंकर सिंह आदि उपस्थित थे।