पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

IIT-JEE Advanced: एग्जाम में अक्सर होती हैं ये गलतियां, इन्हें ऐसे करें अवॉयड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजुकेशन डेस्क। 20 मई को जेईई एडवांस्ड की एग्जाम होने जा रही है। इस एग्जाम के जरिए ही स्टूडेंट्स का IIT में एडमिशन का सपना पूरा होगा। इसे क्रैक करने के लिए स्टूडेंट्स काफी मेहनत करते हैं, लेकिन एग्जाम के दौरान कुछ ऐसी सिली मिस्टेक्स कर देते हैं, जिससे उनकी अच्छी रैंक नहीं आ पाती। यहां हम बता रहे हैं उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में जिन्हें अवॉयड किया जा सकता है : 

 

गलती 1.  सवालों को अच्छी तरह नहीं पढ़ना : 

कई स्टूडेंट सवाल को अच्छे से पढ़े बगैर ही उसे सॉल्व करने में लग जाते हैं। इससे जवाब गलत होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे स्कोरिंग भी गिर सकती है।


गलती 2. आखिरी मिनटों में आंसर की मार्किंग करना : 
कई स्टूडेंट ऐसे होते हैं जो सवाल पहले सॉल्व कर लेते हैं और आखिरी मिनटों में आंसर मार्क करते हैं। इससे उन्हें लगता है कि वे समय बचा लेंगे। लेकिन आखिरी समय में हड़बड़ी का माहौल रहता है, जिससे आंसर गलत मार्क होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि प्रत्येक सवाल को सॉल्व करने के साथ-साथ उसका आंसर भी मार्क करते जाएं। 

 

गलती 3. कैलकुलेशन की मिस्टेक नहीं देखना : 

मैथ्स और फिजिक्स सब्जेक्ट की कैलकुलेशन देखने में काफी सिंपल और आसान लगते हैं, लेकिन इन्हें ऐसा ही मानकर प्रैक्टिस न करने का नुकसान ही होता है। ज्यादातर स्टूडेंट्स एग्जाम से पहले कैलकुलेशन को काफी सिंपल समझकर उनकी प्रैक्टिस नहीं करते हैं और फिर एग्जाम में परेशान होते रहते हैं। 

 

गलती 4. रातभर जागकर स्टडी करना : 

किसी भी एग्जाम से पहले स्टूडेंट्स के ऊपर काफी प्रेशर होता है। एग्जाम में अपना 100% देने के लिए कई स्टूडेंट्स परीक्षा से एक रात पहले तक खूब जागकर पढ़ाई करते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि देर तक जागकर पढ़ाई करने से अच्छा है कि रात में अच्छी नींद लें और सुबह जल्दी उठकर जो पढ़ा है, उसे रिवाइज करें।