पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Iit Professor Will Advise Children Before Inspire Award Competition

इंस्पायर अवार्ड कंपीटिशन से पहले बच्चों को आईआईटी के प्रोफेसर देंगे सलाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीएससी परीक्षा के चलते 10 में सात बच्चे वर्कशॉप में लेंगे भाग

इंस्पायर अवार्ड मानक (2019-20) का नेशनल लेवल कंपीटिशन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड से 10 बाल वैज्ञानिका का चयन हुआ है। प्रतियोगिता से पहले छात्र-छात्राओं को अपने बनाए गए मॉडलों को बेहतर रूप देने के टिप्स आईआईटी पटना के फैकल्टी देंगे। इसी के तहत 16 और 17 मार्च को आईआईटी पटना में वर्कशॉप कम मेंटरिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में झारखंड व बिहार के 20 प्रतिभागी भाग लेंगे। झारखंड से 10 छात्र-छात्राओं में से सात ही कार्यशाला में भाग ले पाएंगे। कारण, तीन स्टूडेंट्स सीबीएसई के हैं जिनकी बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस कारण वे आइआइटी पटना नहीं जा पाएंगे।

वर्कशॉप : पटना में 16 व 17 को दिया जाएगा प्रशिक्षण


छात्रों की मॉनिटरिंग करेंगे दो शिक्षक

नेशनल कंपीटिशन के लिए चयनित बच्चों के साथ दो शिक्षक भी जाएंगे, जो इनका मॉनिटरिंग करेंगे। इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चान्हो की मनु कुमारी व राजकीय कन्या मवि भरनो, गुमला के शिक्षक राजेश प्रसाद शामिल हैं। ये सभी 15 मार्च को रांची रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना होंगे।

शामिल होंगे ये बच्चे

{ मंटू- केजीबीवी धालभूमगढ़

{ प्रद्युम्न राज- सुरेंद्रनाथ,रांची

{ अंशु- गवर्नमेंट मवि भरनो

{ कविता कुमारी- गवर्नमेंट बेसिक अपग्रेड उवि लोहरदगा

{ अनुष्का कच्छप- एसएस प्लस टू उवि कोलेबिरा

{ कौशल कुमार- प्रोजेक्ट हाई स्कूल लातेहार

{ आर्यन कुमार- अपग्रेड प्लस टू उवि लातेहार
खबरें और भी हैं...