पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • IMD Issues Fresh Thunderstorm Squall And Dust storm Warning In Many States News And Updates

10 राज्यों में गुरुवार को फिर आ सकता है आंधी-तूफान, मौसम विभाग ने 7 राज्यों के लिए जारी की तीन दिन की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

  • देशभर में पिछले कुछ हफ्तों में बार-बार आंधी-तूफान आने से सैकडों लोगों की जानें गई हैं
  • इस हफ्ते रविवार-सोमवार को आंधी तूफान की चपेट में आने से यूपी में 50 से ज्यादा लोगों की जान गई थी

 

 

नई दिल्ली.  वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में एक बार फिर आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर आने वाले तीन दिनों में उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में भारी तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में एक बार फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। गुरुवार को भी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में खराब मौसम की आशंका जताई गई है।

 

किन राज्यों के लिए जारी की गई है चेतावनी?
- मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

 

उत्तर भारत में 15 दिन में कई बार मौसम बदला
- उत्तर भारत में पिछले 15 दिनों से मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखा गया है। मई के पहले हफ्ते में उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के चलते 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
- वहीं, इस हफ्ते भी रविवार और सोमवार को तेज रफ्तार तूफान के चलते 86 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। इस दौरान 136 लोग घायल भी हुए थे। 50 से ज्यादा मौते उत्तर प्रदेश में हुई थीं। बिहार में भी कई लोगों की जान गई थी। गृह मंत्रालय ने तूफान और बिजली गिरने से भारी नुकसान की बात कही थी। 

 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है लगातार खराब होते मौसम की वजह
- गर्मी के मौसम में यह बदलाव होता ही है। लेकिन इस बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और राजस्थान और मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हालात बनने से मौसम लगातार खराब हो रहा है।
- हर साल इन दिनों में सबसे पहले यूरोप और अफ्रीका के बीच स्थित भूमध्य सागर (मेडिटेरियन सी) में 25 डिग्री से ज्यादा तापमान होने पर उठता है। वहां से यह तुर्की, इराक, ईरान से होता हुआ जम्मू-कश्मीर पहुंचता है। यहां पहाड़ों से टकराकर यह दिल्ली की तरफ मुड़ जाता है। इसके बाद यह रास्ते में आने वाले देश के हर राज्य में असर डालता है।

खबरें और भी हैं...