पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हैदराबाद की धांसू फील्डिंग ने किया इम्प्रैस, सारे प्लेयर्स को किया कैच आउट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2018 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने एकबार फिर ऐसी फील्डिंग परफॉर्मेंस दी कि फैंस देखते रह गए। वर्षा बधित इस मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। इससे पहले हैदराबाद के बॉलर्स ने शानदार बॉलिंग करते हुए कोलकाता को 138 रन के स्कोर पर रोक दिया था। कोलकाता के लिए क्रिस लिन टॉप परफॉर्मर रहे। उन्होंने 49 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक (24 रन) ही टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दे सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से कोलकाता बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पिछले मैच में कोलकाता के लिए 11 छक्के जमाने वाले आंद्रे रसेल आज जल्दी पवेलियन लौट गए, उन्हें स्टानलेक ने मनीष पांडे के हाथों कैच कराया, वहीं नीतिश राणा, सुनील नरेन और उथप्पा आज सस्ते में आउट हुए। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। आगे की स्लाइड्स में देखें, हैदराबाद की शानदार फील्डिंग के कुछ और फोटोज...