पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेखा ख़ान
फ़िल्म पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
एक समारोह में इमरान ख़ान और अनुष्का शर्मा.
\'जब आप हर काम 18 साल के होने पर कर सकते हो तो शराब क्यों नहीं पी सकते.\' ये सवाल करते हैं अभिनेता इमरान ख़ान.
दरअसल इस साल फरवरी में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इमरान ख़ान की महाराष्ट्र सरकार के एक फ़ैसले के ख़िलाफ़ दी गई याचिका स्वीकार की थी. महाराष्ट्र सरकार का फ़ैसला था, शराब पीने की न्यूनतम उम्र 21 साल से बढ़ाकर 25 साल करना.
कई लोगों ने सवाल उठाए कि इमरान एक तरह से शराब पीने की वकालत कर रहे हैं. लेकिन बीबीसी से ख़ास बातचीत में इमरान ने कहा, \"मैंने शराब की तरफ़दारी कभी नहीं की. ये बात है लोगों के नागरिक अधिकार छीने जाने की. जब आप 18 साल के होने पर ड्राइविंग कर सकते हो, फ़ौज में भर्ती हो सकते हो अपनी मर्ज़ी से सेक्स कर सकते हो तो शराब क्यों नहीं पी सकते.\"
\'युवाओं की उपेक्षा क्यों\'उन्होंने कहा, \"या तो फिर शराब पीने ही ग़ैरकानूनी घोषित कर दिया जाय. अगर नहीं तो फिर सामान्य वयस्क जो काम कर सकता है उसे शराब पीने की भी इजाज़त हो.\"
इमरान ख़ान मानते हैं कि भारत में ज़्यादातर जनसंख्या 25 साल से कम लोगों की है. लेकिन दुख की बात है कि उन्हें कोई प्रतिनिधित्व ही नहीं मिलता. \"सारे नेताओ बूढ़े हो चुके हैं. उन्हें पता ही नहीं कि देश का युवा क्या चाहता है. हमें जो मुद्दे प्रभावित करते हैं इसकी उन्हें कोई परवाह ही नहीं. वो पिछली सदी में जीने वाले लोग हैं.\"
\'कलाकार हैं, रोल मॉडल नहीं\'साथ ही इमरान ये भी मानते हैं कि वो ज़्यादा सामाजिक कामों में हिस्सा नहीं लेना चाहते क्योंकि ये एक कलाकार का काम नहीं है.
इमरान पर विशाल
\"मेरा काम है अभिनय करना, ना कि समाज सुधारना. मैं बस अपना काम करना चाहता हूं. एक कलाकार की ये ज़िम्मेदारी नहीं है कि वो लोगों के सामने कोई उदाहरण पेश करे.\"
इमरान की आने वाली फ़िल्म है \'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-2\' जिसमें वो एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं. फ़िल्म में अक्षय कुमार की भी भूमिका है. इसका निर्देशन मिलन लूथरिया कर रहे हैं.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.