- Hindi News
- National
- Ranchi News In 39nad39 The Melody Of Melodious Musical Instruments Body Mind Fed With Song And Ghazal
‘नाद’ में गंूजी मधुर वाद्य यंत्रों की धुन, गीत-गजल से खिला तन-मन
music festival
रागेश्री में क्लासिकल संगीत ने मोहा मन... रागेश्री नामक प्रतियोगिता में क्लासिकल संगीत प्रतियोगिता हुई। इसमें एस मानस ने राग \\\'बागेश्री\\\' एवं समीक्षा सतापथ्थी ने राग \\\'केदर\\\' की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं, यूफोनी नामक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने वेस्टर्न म्यूजिक से लोगों को रूबरू कराया।
अलंकार प्रतियोगिता में समीक्षा सतापथ्थी ने मोह मोह के धागे... गीत की प्रस्तुति दी। बीआईटी के एस मानस ने चूनर... और अत्रेयी चटर्जी ने अगर तुम साथ हो... गीत पर प्रस्तुति दे कर तालियां बटोरी। कैट हॉल में यह प्रतियोगिता हुई, जो पूर्वी शैली की संगीत प्रतियोगिता थी। इसमें बॉलीवुड गीत, गजल, ठुमरी की प्रस्तुति दी गई। इसमें प्रतिभागियों को आठ मिनट के अंतराल में किसी भी हिंदी गाने पर प्रस्तुति देनी थी। इसमें निर्णायक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान से सम्मानित एवं विभिन्न यूथ फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले शैलेंद्र कुमार पाठक, झारखंड र| अवॉर्ड से सम्मानित सुरेश प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।
अलंकार में बॉलीवुड गीत, गजल, ठुमरी की प्रस्तुति
बीआईटी मेसरा में तीन दिनी एनुअल इंटर कॉलेज म्यूजिक फेस्टिवल ‘नाद’ के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपना म्यूजिक स्किल दिखाया। सुबह 9 बजे से संस्थान के कैट हॉल में धुन नामक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों को आठ मिनट में अपनी प्रस्तुति देनी थी। इसमें निर्णायक के रूप में ऑल इंडिया रेडियो के कलाकार पं. हरविंदर शर्मा, गिटार प्रशिक्षक ललित नारंग, संगीतकार डॉ. अरविंद सिंह मौजूद थेे। जजों ने सबसे उत्तम दो प्रस्तुतियों पर फैसला सुनाया, जो \\\"निषाद\\\" में एक दूसरे का सामना करेंगे। बीआईटी के अंकित दत्ता, गोस्सनर कॉलेज के सिद्धांत रॉय और एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची के छात्र हर्ष सोनी ने शीर्ष तीन में जगह बनाई।