- Hindi News
- National
- Chanho News In Chanho Two Minors Raped A Student Of Class Viii On Alcohol
चान्हो में दो नाबालिगों ने शराब के नशे में आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म
चान्हो में आठवीं कक्षा की छात्रा से होलिका के दिन उसी गांव के दो नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता खुद दौड़कर चान्हो थाना पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। जहां दुष्कर्म की घटना हुई थी, वह स्थान चान्हो थाना से महज पांच सौ मीटर दूर है। दोनों आरोपी व पीड़िता भी नाबालिग है।
चान्हो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। जबकि, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना नौ मार्च की शाम के करीब 7 बजे की है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि शाम के करीब साढ़े छह बजे वह घर से कुछ ही दूरी पर थी। उसी समय गांव के ही दो लड़के पहुंचे और एक ने उसके कमर को पकड़ा और दूसरे ने हाथ से मुंह दबा दिया। उसके बाद दोनों उसे कुछ दूर ले गए। पीड़िता के अनुसार एक लकड़े ने उसके हाथ-पैर को दबाकर रखा और दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों लड़के नशे में धुत थे। किसी तरह वह वहां से भागी और थाने पहुंची। चान्हो पुलिस ने पीड़िता की बात सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया।
थाने से मिली पीड़िता के पिता को घटना की जानकारी
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी उन्हें चान्हो पुलिस से मिली। पुलिस ने फाेन कर उन्हें थाना बुलाया। घटना के बाद पीड़ित घर न जाकर सीधे थाना चली आई थी। पिता गरीब हैं।
पीड़िता के परिजनों को मिल रही धमकी
घटना के बाद परिजनों को धमकी भी दी जा रही है। आरोपियों में एक के परिवार वाले केस उठाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पिता के अनुसार, उसके परिवार वाले कह रहे हैं क केस उठा लो नहीं तो जेल से छुटकर आने के बाद यदि वह कुछ करेगा तो हम जिम्मेवार नहीं होंगे। हालांकि, परिजनों द्वारा इस बात की जानकारी थाने को नहीं दी गई है।