पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • In Dhanera During The Construction Of Building Wall Collapse Four Person Dead

मकान निर्माण के दौरान दीवार धराशायी, 4 मजदूरों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धानेरा। बनासकांठा जिले के धानेरा में मकान निर्माण के दौरान दीवार गिरने से चार मजदूर दब गए, चारों की वहीं मौत हो गई। इस घटना से आसपास के इलाकों में हड़कम्प मच गया। इस इलाके के कई मकान जर्जर हो गए हैं, मकान मालिक जब अपने पुराने घर को तोड़कर नया घर बना रहा था, तभी यह हादसा हुआ। बाजू का मकान गिरा और हुआ हादसा…

 

मकान निर्माण में कुल 7 मजदूर लगे थे, तभी बाजू के मकान की दीवार गिरी। जिससे चार मजदूर मलबे में दब गए। इससे आसपास के लोग वहां जमा हो गए, सभी ने मिलकर मजदूरों को निकालने की कोशिश की। प्रशासन को पता चलते ही उसके अधिकारी भी मौका ए वारदात पहुंच गए। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मजदूरों के लिए कायदे का पालन नहीं होता

देश में मजदूरों के लिए कई कानून बनाए गए हैं, पर उसे अमल में नहीं लाया जाता। कांट्रेक्टरों द्वारा निर्माण स्थलों पर किसी प्रकार की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की जाती। इससे गरीब मजदूरों की हमेशा मौत होते रहती है। इस दिशा में सरकार सख्त हो, तो मजदूरों की जान बच जाए।

 
खबरें और भी हैं...