पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News In Ghaziabad Fake Traffic Police Was Doing Illegal Recovery Real Sho Suspended

गाजियाबाद में नकली ट्रैफिक पुलिस कर रही थी अवैध वसूली, असली एसएचओ निलंबित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एजेंसी| गाजियाबाद. गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में एक नकली पुलिस टीम को धर दबोचा। नकली पुलिस टीम सरेआम दिन-दहाड़े वाहन चालकों से अवैध वसूली में जुटी थी। असली पुलिस टीम की छापेमारी में पकड़ी गई नकली पुलिस टीम में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही शामिल है। दिलचस्प बात यह कि जिला पुलिस कप्तान ने अवैध वसूली के इस गोरखधंधे के लिए सीधे-सीधे असली थाना प्रभारी (एसएचओ) को जिम्मेदार मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सौंपी गई है। गाजियाबाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार की इस घटना की जानकारी शनिवार को दी। एसएसपी के मुताबिक, जिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर परमहंस तिवारी को नकली पुलिस वालों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की सूचना मिली थी। योजना के मुताबिक छापेमारी कर नकली पुलिस टीम को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार शहजाद नकली पुलिस टीम में फर्जी ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनता था, जबकि इंतजार और गुड्डू वाहन चालकों को जांच के नाम पर घेरकर उनसे वाहनों के दस्तावेज इकट्ठे करते थे।
खबरें और भी हैं...