पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharar News In Kurali The Matter Of Handling The Durga Shiv Shakti Temple And The Management Committee Became Serious

कुराली में दुर्गा शिव शक्ति मंदिर की सेवा संभाल और प्रबंधक कमेटी को लेकर मामला हुआ गंंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रेस काॅन्फ्रेंस करते हुए राणा हरमेश कुमार ,महिलाएं और अन्य।

इस मामले संबंधी संपर्क करने पर एसडीएम खरड़ हिमांशू जैन ने कहा कि आज दोनों पक्षों को बुलाकर उनका पक्ष सुना गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मंंदिर की नई प्रबंधक कमेटी का चुनाव किया जाएगा।

हिमांशू जैन - एसडीएम खरड़

कुराली | स्थानीय दुर्गा शिव शक्ति मंदिर की सेवा संभाल करने वाली प्रबंधक कमेटी को लेकर चला आ रहा विवाद गंभीर होता जा रहा है। जिला प्रशासन के दखल के बाद भी मामला शांत नहीं हो रहा। मौजूदा प्रबंधक कमेटी और महिला संकीर्तन मंडल की महिलाओं ने आज मीटिंग करने उपरांत पहले कमेटी पर कई तरह के दोष लगाए है। दूसरे पक्ष ने इन दोषों को नकारा है।

मंदिर में हुई इस मीटिंग के बाद की प्रेस काॅन्फ्रेंस दौरान शहर के जनरल इजलास में चयनित मंदिर कमेटी के प्रधान राणा हरमेश कुमार, राकेश कालीया,अजय कौशल, मधु रंजन, संजीव कुमार, दविंद्र राणा, गरीबदास और दुर्गा शिव शक्ति महिला संकीर्तन मंडल कमेटी की प्रधान मतलेश रानी, उर्मिल कौशल सहित अन्य ने कहा कि मंदिर कि प्रबंधक कमेटी में शामिल मेंबर तथा सेवा संभाल को लेकर दो पक्षों में कई महीनों से विवाद चला आ रहा है। इस विवाद को खत्म करने के लिए ही पहले पुरानी कमेटी ने महिला संकीर्तन कमेटी को स्वंय लिखित रूप में मंदिर का हिसाब-किताब और चाबीया सौंप कर चार्ज उनको दे दिया। राणा हरमेश कुमार ने कहा कि कुछ दिनों के बाद पुरानी कमेटी ने फिर से उनके कार्यों में दखलअंदाजी करनी शुरू कर दी और मंदिर की दुकानों में काम करते दुकानदारों से दोबारा स्वंय किराया वसूलने के लिए दुकानदारों पर दबाव डालना शुरू कर दिया। मंदिर में माता के सोने के गहने भी पुरानी कमेटी के कैशियर द्वारा अपने घर में रखे हुए है। उन्होंने कहा कि यही नहीं बल्कि कैशियर द्वारा इस्तीफा देने के बावजूद भी मंदिर के बैंक खाते में से पैसे निकलवाए गए जो कि कानूनी तौर पर गलत है। राणा हरमेश कुमार ने कहा कि पुरानी कमेटी 26 वर्ष का कोई हिसाब किताब नहीं दे रही। इसके अतिरिक्त मां दुर्गा माता के सोने के गहरे मां की मूर्ति पर ना होकर प्रबंधक कमेटी मेंबर के घर में पड़े होने को लेकर शहर की संगत में कमेटी प्रति रोष पाया जा रहा है। राणा हरमेश कुमार और अन्य ने बताया कि स्थिति को संभालने के लिए शहर वासियों द्वारा सांझे तौर पर य| करते हुए शहरवासियों का जनरल इजलास बुलाया जिसमें नई कमेटी का चुनाव किया गया।

इस संबंधी जब जब पुरानी कमेटी के कैशियर मनमोहन सिंह बिट्टू के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कबूल किया कि माता का चांदी का एक मुकट और एक छतर उनके पास है। जिसको वे बैंक में जमा करवा रहे है। इस्तीफे के बाद बैंक खाते में से पैसे निकलवाने संबंधी उन्होंने कहा कि उसका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था। उन्होंने प्रबंध में बाधाएं डालने के दोषों को नकारते हुए कहा कि सूचना ना होने कारण वे आम इजलास में नहीं आ सके।
खबरें और भी हैं...