- Hindi News
- National
- New Delhi News In Noida Miscreants Looted In Broad Daylight From Two People Including A Foreign Woman
नोएडा में विदेशी महिला समेत दो लोगों से बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूटपाट
नोएडा| नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में लूटपाट के मामले सामने आए हैं। एसीपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि याकूबपुर गांव में कृष्णा गारमेंट के नाम से दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश से रविवार रात सलारपुर कट के पास लिफ्ट देने के बहाने कैब में सवार बदमाशों ने 40 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। एसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के ही जीआईपी मॉल के गेट नंबर 3 के पास की है जहां बाइक सवार बदमाशों ने न्यूजीलैंड की रहने वाली महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में उसका कीमती मोबाइल फोन व अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था।