पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News In Punjabi Bagh Area Robbers Stabbed A Businessman And Looted 60 Thousand Rupees

पंजाबी बाग इलाके में लुटेरों ने कारोबारी को चाकू मारकर 60 हजार रुपए लूटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वेस्ट जिले के पंजाबी बाग इलाके में गुरुवार देर रात 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने कार सवार मीट कारोबारियों को चाकू मारकर करीब 60 हजार रुपए लूट लिए। इससे पहले डराने के मकसद से बदमाशों ने एक फायर भी कार पर किया था। घायल एक कारोबारी को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अलाउद्दीन (54) के रुप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। डीसीपी दीपक पुरोहित के अनुसार वारदात गुरुवार रात करीब 9.45 बजे अशोक पार्क मेन मेट्रो स्टेशन के नजदीक अंजाम दी गई।

खबरें और भी हैं...