स्कूल में स्टूडेंट्स को योग आसन सिखाए गए
खरड़| इंडस पब्लिक स्कूल द्वारा अपने स्टूडेंट्स को सेहतमंद जिंदगी से जोड़ने के उद्देश्य से कैंपस में योगा व मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर कर्नल सीएच चीमा ने समूह विद्यार्थियों व स्टाफ को प्रेरणा देते हुए कहा कि अगर वह निरोग व तंदरुस्ती भरी जिंदगी जीना चाहते है तो रोजाना आधा घंटा योगा करें ।