पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News In The Appointment Of Vigilance Commissioner The Rules Were Torn Apart Kaithari Had Not Even Requested Impatient

सतर्कता अायुक्त की नियुक्ति में नियमाें की धज्जियां उड़ाई, काेठारी ने ताे अावेदन ही नहीं किया था: अधीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली| लाेकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर मुख्य सतर्कता अायुक्त (सीवीसी) संजय काेठारी की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। चाैधरी ने कहा है कि काेठारी ने इस पद के लिए अावेदन ही नहीं किया था। काेठारी ने सीवीसी पद पर नियुक्ति के लिए सहमति भी नहीं दी थी, इसके बावजूद उन्हें सीवीसी नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति में नियमाें का पालन नहीं किया गया है। चाैधरी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा, “सीवीसी के चयन समिति की प्रक्रिया काे नहीं अपनाया गया। नियमाें काे किनारे कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया काे नए सिरे से शुरू की जानी चाहिए।’ चाैधरी सीवीसी के चयन पैनल के सदस्यों में शामिल हैं। पिछले महीने चयन पैनल की बैठक मंे भी अधीर रंजन चाैधरी ने सीवीसी अाेर केंद्रीय सूचना अायुक्त (सीअाईसी) की नियुक्ति प्रक्रिया का विराेध किया था।
खबरें और भी हैं...