पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में एटीएम मशीनों में कैश नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। एटीएम में कैश नहीं मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है भोपाल के करीब 60 फीसदी एटीएम खाली हैं और लोग यहां से वहां भटक रहे हैं। जिस एटीएम में कैश है, वहां पर लंबी कतार लग गई है। दूसरी ओर सीएम शिवराज इसे साजिश करार दिया है। लोगों को नोटबंदी की याद आ रही है।
-बताया जा रहा है कि 2000 और 500 रुपए के नोट एटीएम में हैं ही नहीं। वहीं, एटीएम मशीन खराब पड़ी है। कहीं ऑउट ऑफ सर्विस के नोटिस चिपके हैं तो कई जगह मशीनों में एरर लिखा हुआ आ रहा है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी एटीएम से कैश नहीं निकलने की सूचना है।
-प्रदेश के अन्य जिलों में भी अधिकांश एटीएम मे पैसा नही होने पर आमजनों को परेशान होना पड़ रहा है। शादी विवाह के सीजन मे पैसा नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई बैंकों के एटीएम के शटर तक पर बैक प्रबन्धन ने ताले लगा दिए हैं।
2000 के नोट की हो रही कालाबाजारी
-वित्तमंत्री जयंत मलैया ने देशभर में करेंसी की कमी को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित पूरे देश में करेंसी की कमी की वजह से ही एटीएम से पैसा निकल नहीं पा रहा है। 2 हजार के नोट की कालाबाजारी हो रहा है, कुछ लोग बड़े नोट अपने पास जमा कर लिए हैं। यह जांच के बाद ही सामने आएगा कि कैश की किल्लत की वजह क्या है। मंत्री मलैया ने कहा कि मप्र सरकार ने किसानों के खाते में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए हैं। कैश की कमी की वजह से वे पैसा नहीं निकाल पा रहे। इस पर सरकार ने उन्हें कहा है कि वे अभी कम पैसा निकाले बाद में उनके लिए चेक की व्यवस्था की जा सकती है।
सीएम शिवराज ने बताई साजिश
-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एटीएम में नकदी की कमी के बीच कहा कि देश में कैश की कमी पैदा करने का साजिश चल रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इसी साजिश के तहत 2,000 के नोट दबा रखे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह साजिश करने वाले कौन लोग हैं।
ये है बड़ी वजह
-एटीएम में कैश की कमी की सबसे बड़ी वजह ये है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटों की सप्लाई कम कर दी है। सूत्रों के अनुसार, आरबीआई ने बैंकों के लिए कैश फ्लो 25 फीसदी तक कम कर दिया है और माना जा रहा है ये सब एक प्लान के तहत है। इस वजह से भोपाल, इंदौर समेत देश के कई शहरों में एटीएम या तो खाली हैं, या उनके शटर डाउन हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.