- Hindi News
- National
- Mohali News In The Case Of The Death Of The Student The Police Killed The Couple
छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने जोड़ी हत्या की धारा
9 मार्च को सेक्टर-70 के मैरिटोरियस स्कूल में एक 11वीं क्लास के छात्र हरमनजीत सिंह की लाश संदिग्ध हालत में हास्टल के बाथरूम से मिली थी। इस मामले में मटौर थाना पुलिस की ओर से पहले मात्र आईपीसी की धारा 304ए का केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब मटौर थाना पुलिस की ओर से इस मामले में हत्या की धारा 302 को भी जोड़ लिया गया है। मृतक बच्चे के परिवार की मांग
तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अाने के बाद अब पुलिस की ओर से मामले में अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना मटौर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से पहले दिन ही स्कूल प्रशासन के खिलाफ आईपीसी की अधारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था, जबकि अब मामले की जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ऐसा सामने आया है कि बच्चे की मौत सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। जिस पर पुलिस की ओर से अब मामले में अज्ञात के खिलाफ कत्ल की धारा जोड़ ली गई है। एसएचओ मटौर ने बताया कि बच्चे के दोस्तों के साथ भी पूछताछ की जा रही है।