पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News In The Context Of Rajya Sabha Elections The Bjp39s National Spokesperson Surrounded Upa

सियासी वार राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यूपीए को घेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिताजी शिबू सोरेन को भी निर्विरोध नहीं जीतने दिया। उन्हें भी चुनाव में फंसा दिया। उपयुक्त आंकड़े नहीं होने के बाद भी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतार दिया है। शाहनवाज ने दावा किया कि भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश की जीत तय है। शाहनवाज ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को हिंदू से अच्छा दोस्त, भारत से अच्छा देश और मोदी से अच्छा नेता नहीं मिलेगा। सीएए नागरिकता देने वाला कानून है, नागरिकता लेने वाला नहीं। इस तथ्य को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी सदन में स्वीकार किया है। योगेंद्र यादव ने भी डिबेट में इसे माना है। ऐसे में किसी भी भारतीय मुसलमान को इससे डरने की जरूरत नहीं। वे यहीं के हैं और यही रहेंगे। परंतु बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं। उन्हें वापस जाना होगा और भारत में पुन: आने के लिए वैध कागजात के जरिए प्रवेश करना होगा। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में शाहनवाज हुसैन मीडिया से बात कर रहे थे।

धर्म को राष्ट्रीयता से जोड़ना ठीक नहीं

शाहनवाज ने सवाल किया कि क्या वीजा की अवधि समाप्त होने पर सउदी अरब या कोई मुस्लिम कंट्री भारतीय मुसलमानों को अपने यहां रहने देगा। अगर मजहब एक है तो फिर क्यों मुस्लिम देश आपस मे लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्म एक निजी मामला है इसे राष्ट्रीयता से न जोड़ना चाहिए। सीएए और एनसीआर के विरोध में विभिन्न शहरों में धरने पर बैठी महिलाओं से शाहनवाज ने आग्रह किया कि वे सेहत का ख्याल रखें। कोरोना वायरस से बचें, उन्होंने विशेष लहजे में कहा, धरना ‘करो ना’। उन्होंने कहा कि एनपीआर जनगणना के पूर्व की सामान्य प्रक्रिया है, जबकि एनआरसी की किसी स्तर पर कोई चर्चा ही नहीं।

कांग्रेस के युवा नेताओं का राहुल गांधी पर विश्वास नहीं रहा...

शाहनवाज ने कहा कि अब तो कांग्रेस के युवा नेताओं को भी राहुल गांधी पर विश्वास नहीं रहा। कांग्रेसियों को यह समझ में आ गया है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में न तो उनका और न ही देश का भला होने वाला है। कांग्रेस की दुर्दशा के लिए खुद पार्टी और राहुल गांधी जिम्मेवार हैं। मध्यप्रदेश में भी यही हुआ। भाजपा वहां पर सरकार बनाने जा रही है। झारखंड भी इससे अछूता नहीं। यहां भी कांग्रेस विधायक पार्टी से नाराज हैं।

{भारतीय मुसलमानों को हिंदू से अच्छा दोस्त, भारत से अच्छा देश और मोदी से अच्छा नेता नहीं मिलेगा{भारतीय मुसलमान को इससे डरने की जरूरत नहीं, वे यहीं के हैं और यहीं रहेंगे

सीएए पर स्थिति साफ की, कहा...

{नागरिकता देने वाला कानून है, लेने वाला नहीं

राष्ट्रीय प्रवक्ता का दावा... भाजपा के रास प्रत्याशी दीपक प्रकाश की जीत तय

शनिवार को रांची में मीडिया से बात करते शाहनवाज हुसैन।
खबरें और भी हैं...