पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/बैतूल. शहर के दुर्गा वार्ड में आंगनवाड़ी के पास रविवार को देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा करीब 5 लाख का सामान, जेवर और 70 हजार कैश आग में खाक हो गए। जबकि सोमवार को ही शाम को घर में बेटी का निकाह है। रविवार को पूरे दिन शादी की रस्में चलती रहीं।
-जानकारी के अनुसार, रविवार को शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, इसी बीच शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई, आग ने हवा के साथ विकराल रूप धारण कर लिया, थोड़ी ही देर में घर में रखा शादी का सामान, जेवर, मेहमानों के कपड़े और 70 हजार कैश सब जलकर खाक हो गया। दो दिन पहले ही घरवाले बेटी की शादी का सामान खरीदकर लाए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडि़यों ने आग पर काबू पाया।
लड़के वालों के घर गए थे लड़की वाले
-लड़की के भाई शेख फहीम ने बताया कि रविवार रात शादी की रस्मों के लिए गणेश चौक पर लड़के वालों के घर गए हुए थे, घर मे सिर्फ मेहमान ओर छोटे बच्चे सोये हुए थे, तभी शार्ट सर्किट से आग लग गई। हमारा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। अब हमारे सामने समस्या आ गई है, बहन की शादी कैसे करेंगे।
विधायक और व्यापारी मदद को सामने आए
-फहीम के घर सोमवार की शाम बारात पहुंचनी है और उसकी बहन का निकाह होना है। अब फहीम ओर छोटे भाइयों के सामने संकट है। फिलहाल पड़ोस में रहने वाले जैसवाल परिवार ने मेहमानों के लिए अपने दो कमरे ओर अन्य ज़रूरत के सामान कि मदद की है। विधायक हेमंत खंडेलवाल और कुछ व्यापारी मदद के लिए आगे आए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.