पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में नैटहेल्थ कई नालेज पेपर लेकर आया

स्वास्थ्य के क्षेत्र में नैटहेल्थ कई नालेज पेपर लेकर आया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य के क्षेत्र में नैटहेल्थ कई नालेज पेपर लेकर आया

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। नैटहेल्थ ने पिछले छह साल में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाते हुए सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने की कोशिश की है और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की है। इसके साथ \'स्वस्थ भारत\' का रोडमैप तैयार करने के लिए कई नॉलेज पेपर्स पेश किया गया।
संस्था की छठी वर्षगांठ पर नैटहेल्थ के महासचिव अंजन बोस ने कहा कि नैटहेल्थ ने पिछले छह साल में स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाते हुए सभी हितधारकों को एक मंच पर लाते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा-परिचर्चा की है।
उन्होंने कहा कि नैटहेल्थ ने \'स्वस्थ भारत\' का रोडमैप तैयार करने के लिए कई नॉलेज पेपर्स पेश किया। नैटहेल्थ ने \'नई भारतीय स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था\' का निर्माण करने के लिए सरकार सहित सभी हितधारकों को समाविष्ट करके अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
नैटहेल्थ और फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के प्रेसिडेंट दलजीत सिंह ने कहा, \"\"भारतीय हेल्थकेयर एक मोड़ पर है, जो हमारे देश में मौजूद व्यापक हेल्थकेयर डिलिवरी की कमी पर ध्यान रखते हुए समाधान की ओर देख रहा है। हमारे देश की हेल्थकेयर चुनौतियों के लिए स्थायी समाधान का विकास करने के लिए, नैटहेल्थ अपने सदस्यों के साथ अंदरूनी बातचीत, और सरकार के साथ बातचीत को आगे बढ़ाएगी।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...