पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News In The Former And The Current Health Minister Both On The Construction Of Bio Medical Waste Treatment Plant

पूर्व अौर वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री में नाेंक-झाेंक... बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण पर दोनों अामने-सामने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा विधायक विरंची नारायण ने कहा कि बायाे मेडिकल वेस्ट अत्यंत ही खतरनाक है। इससे काेराेना से भी ज्यादा गंभीर बीमारी हाे सकती है, लेकिन राज्य में बायाे मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने जवाब दिया कि यह गंभीर विषय है। पूर्व सरकार ने इस पर कोई प्रक्रिया नहीं की। यह सरकार उचित कदम उठाएगी। पहले की सरकार गंभीर होती तो इसका परिणाम निकल जाता। पूर्व सरकार के स्वास्थ्य मंत्री यहां बैठे हैं। इस पर पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि वर्तमान मंत्री उनसे उम्र में काफी छाेटे हैं। पहली बार कुछ माह के लिए मंत्री बने थे, अब दाे माह हुअा है। मैं उनसे काफी सीनियर हूं। बिहार में भी मंत्री रहा। इनसे मेरा आग्रह है कि मैंने क्या किया है, इसकी समीक्षा कर लें। ये दाे माह में ही सब कुछ ताे नहीं हाे गया हाेगा। हालांकि मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह कहकर बात खत्म की कि उन्हें पूर्व मंत्री से काफी कुछ सीखना है। मैंने उन्हें पीड़ा पहुंचाने के लिए यह बात नहीं कही थी।

खबरें और भी हैं...