हरियाणा व पंजाब लू की चपेट में
हरियाणा व पंजाब लू की चपेट में
गर्मी की वजह से ज्यादातर जगहों पर लोगों को विशेषकर दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा।
हरियाणा के हिसार शहर में तापमान 43.4 डिग्री जबकि नरनौल शहर में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया।
भिवानी में तापमान 42 डिग्री, करनाल में 42 डिग्री व अंबाला में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया।
चंडीगढ़ में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से दो से पांच डिग्री ऊपर रहा।
पंजाब के अमृतसर शहर में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियाना व पटियाला में उच्च तापमान क्रमश: 40.8 डिग्री व 42 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में लू की स्थिति बढ़ेगी और मौसम शुष्क रहेगा।
--आईएएनएस