पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. राजधानी के नीलबड़ इलाके में एक युवक (35) ने अपने ही ऑफिस में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा है कि उसका पोस्टमार्टम न किया जाए। नोट में भाई से माफी मांगी और मां को लिखा कि मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। हालांकि उसने सुसाइड नोट में किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।
-पुलिस के अनुसार, पंचशील नगर के राकेश पेपर एजेंसी चलाता था। उनका नीलबड़ में ऑफिस है। गुरुवार सुबह उन्होंने अॉफिस में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।
मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न करें...
- एसआई रातीबड़ राधेश्याम दांगी के अनुसार, सुसाइड नोट में मृतक ने कुछ इस तरह लिखा- मैं अपनी मर्जी से मरने जा रहा हूं। मेरी मौत के बाद किसी को भी परेशान न किया जाए। मैं अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार हूं। मम्मी आपको नहीं पता मैं आपको बहुत प्यार करता हूं। भाई मुझे माफ कर देना। अब मैं आप लोगों से और कुछ नहीं मांगूंगा।
मेरा कमरा मेरी बहन को दे देना
- मेरी मौत के बाद कृपया मेरा पोस्टमार्टम न किया जाए। मेरा कटा-पिटा शव अस्पताल से घर नहीं जाना चाहिए। मेरा कमरा मेरी बहन रानी को दे देना। मेरे ड्रॉअर में कुछ बिल रखे हुए हैं। उन्हें लेकर पेमेंट ले लेना। यह बिल निकाल कर सभी जगह पहुंचा देना। मेरे भाई, बहन, मम्मी और दोस्तों अपना ख्याल रखना। मैं जा रहा हूं।
- एसआई दांगी के अनुसार, अब तक की पूछताछ में खुदकुशी के पीछे लेन-देन की बात सामने आई है। राकेश की शादी नहीं हुई थी। फिलहाल सभी के बयान नहीं हो पाए हैं। बयान होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.