इतने सालों में फैशन के प्रति समझ बढ़ी है : नेहा
इतने सालों में फैशन के प्रति समझ बढ़ी है : नेहा
नेहा ने आईएएनएस को बताया, \"\"मेरे लिए फैशन जैसे आप हैं, खुद को वैसे ही अपनाना और पूरी तरह से सहज महसूस करने के बारे में है। इन सालों में फैशन को लेकर मेरी पसंद व समझ बढ़ी है और मैं विभिन्न स्टाइलों के साथ प्रयोग करना पसंद करती हूं। मैंने जान लिया है कि मेरे ऊपर क्या जंचता है और मैं जीवन में उस नजरिए को लाने के लिए बेहतरीन डिजाइनरों के साथ जुड़ी हुई हूं।\"\"
नेहा शुक्रवार रात ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में डिजाइनर सोनाक्षी राज की स्प्रिंग-समर 2018 कलेक्शन \'अ समर स्पेल\' के लॉन्च के मौके पर लुधियाना में मौजूद थीं।
नेहा ने कहा कि सोनाक्षी राज उन डिजाइनरों में से हैं, जो उनके ग्लैमरस पक्ष को उभारती हैं।
--आईएएनएस