पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News In Today39s Era Women Are Not Less Than Men Facing Every Challenge Aarti

आज के दौर में पुरुषों से कम नहीं हैं महिलाएं हर चुनौती का सामना डटकर कर रहीं: आरती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को नारी शक्ति का एहसास दिलाया

मोहाली | समर्थन सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से शिव कॉलोनी बड़ माजरा में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को एक बार फिर नारी शक्ति का एहसास दिलाया संस्था ने महिलाओं को जागरूक किया कि नारी अगर दृढ़ संकल्प कर लें तो अपना परिवार, मोहल्ला और देश चला सकती है। शिव कॉलोनी की महिलाओं को तंबाकू, शराब तथा नशे के सेवन से होने वाले परिणामों के बारे में अवगत कराया । महिलाओं ने शपथ ली कि आज के बाद उनके घर और गली में नशे की रोकथाम करने में समाज की सहायता करेंगी। संस्था ने उन्हें होली की मुबारकबाद देते हुए रंगों के पैकेट भी बांटे। संस्था की अध्यक्ष आरती राना ने कहा आज के दौर में स्त्री किसी भी रूप में पुरुषों से कम नहीं है, वो अपने परिवार के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर रही है वो हर चुनौती का बड़ी दृढता से सामना कर रही है।
खबरें और भी हैं...