बुढ़मू में स्किल एजुकेशन ट्रेनिंग शिविर का उद््घाटन
ठाकुरगांव | नेहरू युवा संगठन और चंद्रशेखर आजाद युवा संगठन ठाकुरगांव की ओर से स्किल एजुकेशन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। उद्घाटन संगठन के सचिव उमेश वैद्य पूर्व मुखिया सीताराम पहन कमल मोदी जय कुमार कुशवाहा सहित अन्य ने दीप जलाकर किया। शिविर 12 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा। प्रशिक्षण सोनामनी देवी द्वारा दिया जा रहा है। इसके 40 प्रतिभागी प्रशिक्षण में शामिल हुए हैं।