पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में चल रहे सत्रहवें एशियाई खेलों में तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है.
खेलों के आठवें दिन भारत की पुरुष स्कवॉश टीम ने मलेशिया को 2-0 से हराया.
एशियाई खेलों में भारत का स्कवॉश में यह पहला स्वर्ण पदक है.
भारत के लिए पहला मैच हरिंदरपाल सिंह संधू ने जीता.
उन्होंने मलेशिया के अज़लान इसकंदर को 11-8, 11-6, 8-11, 11-4 से पराजित किया.
सौरभ घोषाल के साथ जीत का जश्न मनाते स्कवॉश खिलाड़ी हरिंदर पाल सिंह संधू
इसके बाद एकल स्पर्धा में रजत पदक जीत चुके सौरभ घोषाल ने ओंग बेंग ही को कड़े मुक़ाबले में 6-11, 11-7, 11-6, 12-14, 11-9 से परास्त किया.
इससे पहले, शनिवार को ही भारत की पुरुष तीरंदाज़ी टीम ने भारत की झोली में दूसरा स्वर्ण पदक डाला था.
रजत चौहान, संदीप कुमार और अभिषेक वर्मा की पुरुष कंपाउंड टीम ने मेजबान दक्षिण कोरिया को 227-225 के क़रीबी अंतर से हराकर सोने का तमगा हासिल किया था.
निशानेबाज़ जीतू राय ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.