पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Income Tax Raid On 60 Fake Company Of Hundi Businessman Sharad Dakar In Indore

आयकर छापा; दरक ने अपने और रिश्तेदारों के नाम पर 60 से ज्यादा कंपनियां बनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंंदौर.   भोपाल के बिल्डर ग्रुप असनानी पर आयकर विभाग के छापे के तहत इंदौर में हुंडी कारोबारी शरद दरक के यहां हुई जांच दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को सामने आया कि दरक ने अपने व रिश्तेदारों के नाम पर 60 से ज्यादा कंपनियां बना रखी हैं। इसमें रिश्तेदार, दोस्त डायरेक्टर बने हुए हैं। ये कंपनियां पहले फर्जी एंट्री लेती हैं। फिर इसके लाभ को शेयर ट्रेडिंग में नुकसान बताकर टैक्स देने से बच जाती हैं। 


शहर के कारोबारियों ने ही इस तरह की 350 करोड़ से ज्यादा एंट्रियां इन कंपनियों से ले रखी थीं, जिससे अपनी काली कमाई को व्हाइट कराया गया। असनानी ग्रुप के भी संबंध इन कंपनियों से मिले हैं। आयकर विभाग अब एंट्री लेने वाली सभी कंपनियों, व्यक्तियों की सूची बना रहा है। इन सभी के रिटर्न और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

 

9 ठिकानों पर एक साथ दबिश

- लोकायुक्त टीम के अनुसार सूचना मिली थी कि इंदौर के प्रभु नगर निवासी हुंडी कारोबारी शरद दरक का ब्याज से रुपयों के लेन-देन का धंधा है। उन्होंने इस धंधे से काफी रुपए कमाए हैं, लेकिन टैक्स नहीं भरा है। सूचना के बाद उन पर लंबे समय तक नजर रखी गई। जानकारी पुख्ता होने पर बुधवार सुबह इंदौर और भोपाल की टीम ने संयुक्त रूप से उनके घर, दफ्तर सहित 9 ठिकानों पर दबिश दी।

 

डायरी में लिखे मिले कई नेता अफसरों के नाम

- सूत्रों के अनुसार दबिश के दौरान कर चोरी के कई दस्तावेज टीम के हाथ लगे हैं। टीम को एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई अफसरा और नेताओं सहित रसूखदारों के नाम लिखे हैं। टीम इस संबंध में भी जानकारी निकाल रही है।

 

कार्रवाई के दौरान किसी को भी आने-जाने की परमिशन नहीं

- टीम कारोबारी के यहां सुबह से जांच कर रही है। जांच के दौरान टीम ने परिजनों को घर से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा टीम दस्तावेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि नोटबंदी के दौरान भी दरक ने करोड़ों रुपए का लेनदेन किया था, जिसकी जांच की जा रही है।

 

असनानी बिल्डर्स से जुड़े हैं तार
इंदौर के हुंडी कारोबारी शरद दरक भोपाल के असनानी बिल्डर्स के साथ मिलकर काम करता था। आयकर विभाग को सूचना मिली थी की असनानी बिल्डर्स को मप्र के साथ ही देश के कुछ शहरों के बड़े हवाला कारोबारी पैसा उपलब्ध करा रहे हैं। आयकर सूत्राें का कहना है कि इंदौर के शरद दरक सहित बिलासपुर, कोलकाता अैर बैंगलुरु के कुछ हवाला कारोबारियों पर बुधवार को आयकर विभाग की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...