पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाठकों की गिरती संख्या के कारण ब्रिटेन के अग्रणी अख़बार \'द इंडिपेंडेंट\' ने अपना प्रिंट एडिशन बंद कर पूरी तरह से डिजिटल कॉपी छापने की घोषणा की है.
शुक्रवार को इस निर्णय की घोषणा करते हुए कहा गया कि अगले महीने से अख़बार का केवल डिजिटल एडिशन ही जारी होगा.
ईएसआई मीडिया के मालिकाना हक़ वाले \'द इंडिपेंडेंट\' और \'इंडिपेंडेंट ऑन संडे\' अख़बार में संपादकीय कर्मचारियों की भी छंटनी होगी लेकिन डिजिटल सामग्री के लिए 25 नए पद भी बनाए जाएंगे.
ईएसआई ने अपने आई अख़बार को जॉन्स्टन प्रेस को बेचने की पुष्टि की है.
कंपनी के रूसी मूल के ब्रितानी मालिक एवजेनी लेबेदेव ने कहा, \"इस फ़ैसले से इंडिपेंडेंट का ब्रांड बचाए रखने की कोशिश की गई है.\"
उन्होंने कहा कि इंडिपेंडेंट का अंतिम प्रकाशन 26 मार्च को और \'इंडिपेंडेंट ऑन संडे\' का अंतिम प्रकाशन 20 मार्च को होगा.
1986 में स्थापित \'द इंडिपेंडेंट\' की प्रसार संख्या क़रीब 60,000 तक पहुँच गई थी और यह ब्रिटेन का सबसे कम पढ़ा जाने वाला अख़बार बन गया था.
इसके साथ ही \'द इंडिपेंडेंट\' सिर्फ़ ऑनलाइन निकलने वाला ब्रिटेन का पहला अख़बार हो जाएगा.
कंपनी जल्द ही अपना मोबाइल ऐप भी लॉन्च करने वाली है.
गार्डियन की वेबसाइट पर लिखे एक लेख में प्रोफ़ेसर ब्राय़न कैचकार्ट ने अनुमान जताया कि ब्रिटेन के सभी राष्ट्रीय अख़बार आख़िर अपने प्रिंट एडिशन बंद कर देंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.