पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपाकिस्तान में नवाज़ शरीफ, बेनज़ीर भुट्टो की पार्टी और इमरान खान की पार्टी चुनावी मैदान में है.
बीबीसी हिंदी रेडियो के इंडिया बोल कार्यक्रम में शामिल होना अब और आसान. अब आप बीबीसी हिंदी के फ़ेसबुक पन्ने पर जाकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं और कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं. अथवा अपना फ़ोन नंबर हमें ई-मेल के ज़रिए hindi.letters@bbc.co.uk या hindi.desk@bbc.co.uk पर भेज सकते हैं, ताकि हम आपसे संपर्क कर सकें.
इस बार का विषय है- पाकिस्तान चुनाव
शनिवार 11 मई को बीबीसी इंडिया बोल के समय होगा पाकिस्तान चुनाव विशेष कार्यक्रम जहां आप सुन सकेंगे विशेष रिपोर्टें, विश्लेषण और शामिल होगी आपकी राय भी.
पाकिस्तान के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है कि किसी नागरिक सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया है और उसके बाद नई सरकार के चुने जाने का मौका आया है.
लेकिन ये चुनाव कई चुनौतियों का सामना कर रहा है. क्या हैं ये चुनौतियां और क्या है इस चुनाव के मायने पाकिस्तान के साथ साथ भारत के लिए.
इस चुनाव को करीब से देखिए सुनिए जानिए बीबीसी हिंदी के ज़रिए.
आप इस चुनाव को कैसे देख रहे हैं, भारत के लिए ये कितना महत्वपूर्ण होगा. आपके अनुसार इन चुनावों का भारत पर क्या असर पड़ेगा?
बताईए हमें बीबीसी हिंदी के फेसबुक के पन्ने पर
कार्यक्रम में हम आपकी राय शामिल करेंगें.
अगर आप इंडिया बोल में शामिल होना चाहते हैं, तो आप हमें hindi.desk@bbc.co.uk पर अपना फ़ोन नंबर ईमेल कर सकते हैं या हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट भी कर सकते हैं. इसके अलावा हर शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप सीधे 1800-11-7000 और 1800-10-27001 पर मुफ़्त फोन भी कर सकते हैं.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.