पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडिया इंटीमेट फैशन वीक सीजन 2 का आयोजन 22 अप्रैल को

इंडिया इंटीमेट फैशन वीक सीजन-2 का आयोजन 22 अप्रैल को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडिया इंटीमेट फैशन वीक सीजन-2 का आयोजन 22 अप्रैल को

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अधोवस्त्र को समर्पित फैशन शो इंडिया इंटीमेट फैशन वीक (आईआईएफडब्ल्यू) का आयोजन यहां 22 अप्रैल को द लीला होटल में होगा।
इसमें शामिल होने वाले डिजाइनर्स व ब्रांड्स में हांगकांग में रहने वाली आभूषण डिजाइनर मोना श्रॉफ, ला इंटीमो शो, डिजाइनर रश्मि सोलंकी, मेलन्स इंडिया शो, आईएनआईएफडी बांद्रा शो और फिलिपीनी डिजाइनर जेफ अल्बिया शो शामिल हैं।
शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए फिल्म \'कमांडो-2\' के अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह रैंप वॉक करेंगे।
आईआईएफडब्ल्यू के संस्थापक नीरज जामवाल ने एक बयान में कहा, \"\"अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मशहूर व्यवसायी, व्यापारी, ई-कॉमर्स विशेषज्ञ और भारतीय फैशन उद्योग के कुछ मशहूर चेहरे शो की शोभा बढ़ाएंगे।\"\"
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...