पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जम्मू एवं कश्मीर पर ओआईसी के बयान को भारत ने नकारा

जम्मू एवं कश्मीर पर ओआईसी के बयान को भारत ने नकारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू एवं कश्मीर पर ओआईसी के बयान को भारत ने नकारा

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, \"\"बांग्लादेश के ढाका में 5-6 मई को हुए ओआईसी के विदेश मंत्रियों के 45वें सत्र में जम्मू एवं कश्मीर पर अपनाए गए प्रस्ताव को हमने पूरे खेद के साथ देखा है और हम इसे स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।\"\"
विदेश मंत्रालय ने कहा, \"\"हम एक बार फिर स्पष्ट कर रहे हैं कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न भाग है और ओआईसी को भारत के आंतरिक मामलों में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। हम ओआईसी को ऐसे प्रसंगों से दूर रहने का सुझाव देते हैं।\"\"
ओआईसी सीएफएम ने अपनी घोषणा में कहा कि वह अजरबैजान, सूडान, कोमोरस, यमन, लीबिया, सीरिया, माली, सोमालिया, कोट डी आइवरी, केंद्रीय अफ्रीकन गणराज्य, कोसोवो, जम्मू एवं कश्मीर और उत्तरी साइप्रस के साथ-साथ मुस्लिम समुदायों तथा गैर ओआईसी देशों में अल्पसंख्यक मुस्लिमों के साथ इन देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के दायरे में अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और समझौतों के तहत अपना समर्थन जताते हैं।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...