लंदन. इंग्लैंड से मिले 464 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथे दिन दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाए। केएल राहुल 46 और रहाणे 10 रन बनाकर लौटे। भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। स्टुअर्ट ब्रॉड ने कप्तान विराट कोहली को शून्य पर आउट किया। इससे पहले जेम्स एंडरसन ने भी अपने दूसरे ओवर में धवन (1) और पुजारा को बिना खाता खोले पवेलियन लौटाया। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में एंडरसन अब संयुक्त रूप से मैक्ग्रा के साथ टॉप पर हैं। फिलहाल दोनों के 563 विकेट हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज:
गेंदबाज | देश | विकेट |
जेम्स एंडरसन | इंग्लैंड | 563 |
ग्लेन मैक्ग्रा | ऑस्ट्रेलिया | 563 |
कपिल देव | भारत | 434 |
स्टुअर्ट ब्रॉड |
इंग्लैंड | 432 |
रिचर्ड हेडली | न्यूजीलैंड | 431 |
गोल्डन डक पर आउट हुए कोहली:
पिछले सात सालों में यह सिर्फ तीसरा मौका है जब कोहली गोल्डन डक यानी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वह 2011 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और 2014 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स टेस्ट पहली गेंद पर आउट हुए थे।
विरुद्ध | साल | वेन्यू |
ऑस्ट्रेलिया | 2011 | मेलबर्न |
इंग्लैंड | 2014 | लॉर्ड्स |
इंग्लैंड | 2018 | ओवल |
भारत दूसरी पारी: स्कोरबोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
लोकेश राहुल नॉटआउट | 46 | 51 | 8 | 0 |
शिखर धवन एलबीडब्ल्यू एंडरसन | 01 | 06 | 0 | 0 |
चेतेश्वर पुजारा एलबीडब्ल्यू एंडरसन | 00 | 03 | 0 | 0 |
विराट कोहली कै. बेयरस्टो बो. ब्रॉड |
00 | 01 | 0 | 0 |
अजिंक्य रहाणे नॉटआउट | 10 | 47 | 1 | 0 |
स्कोर: 58/3, एक्स्ट्रा: 1
विकेट पतन: 1/1, 1/2, 2/3
गेंदबाजी: एंडरसन: 5-2-23-2, ब्रॉड: 5-0-17-1, मोइन: 4-1-8-0, कुरेन: 2-1-1-0, स्टोक्स: 2-1-8-0
पारी के हीरो रहे कुक और रूट: इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 423/8 पर घोषित कर दी। पहली पारी में उसे 40 रन की बढ़त मिली थी। एलिस्टर कुक और जो रूट ने इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 259 रन जोड़े। इस दौरान दोनों ने अपने शतक पूरे किए। इन दोनों के अलावा बेन स्टोक्स ने टीम के स्कोर में 37 रनों का योगदान दिया। कुक के करियर की आखिरी पारी 147 रन पर खत्म हुई। कुक डेब्यू और आखिरी मैच में शतक लगाने वाले इलीट बल्लेबाजों की श्रेणी में भी शामिल हो गए। उनसे पहले सिर्फ 4 बल्लेबाज ही अपने करियर में यह मुकाम हासिल कर पाए थे। शमी और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
अपने डेब्यू और आखिरी मैच में शतक लगाने वाले खिलाड़ी:
बल्लेबाज | देश | पहला टेस्ट | आखिरी टेस्ट |
रेजी डफ | ऑस्ट्रेलिया | 104 | 146 |
बिल पॉन्सफोर्ड | ऑस्ट्रेलिया | 110 | 266 |
ग्रेग चैपल | ऑस्ट्रेलिया | 108 | 182 |
मोहम्मद अजहरुद्दीन | भारत | 110 | 102 |
एलिस्टर कुक* | इंग्लैंड | 104 | 147 |
* शतक लगाकर खेल रहे है
- कुक का डेब्यू और आखिरी मैच दोनों भारत के खिलाफ
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बने कुक: 59वें ओवर में कुक ने एक रन लेकर अपने 76 रन पूरे किए थे। इस आंकड़े पर पहुंचते ही उनके टेस्ट में 12,401 रन हो गए और उन्होंने श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार संगकारा को टेस्ट में रन के मामले में पीछे छोड़ दिया। संगकारा के टेस्ट में 12,400 रन थे। कुक अब टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर हैं। साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाजों में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। कुक ने यह उपलब्धि अपने 161वें मैच में हासिल की।
खिलाड़ी | देश | रन |
सचिन तेंडुलकर | भारत | 15,921 |
रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 13,378 |
जैक्स कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 13,289 |
राहुल द्रविड | भारत | 13,288 |
एलिस्टर कुक* | इंग्लैंड | 12,428 |
कुमार संगकारा | श्रीलंका | 12,400 |
* टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज
इंग्लैंड दूसरी पारी: स्कोरबोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
एलिस्टर कुक कै. पंत बो. विहारी | 147 | 285 | 14 | 0 |
कीटन जेनिंग्स बो. शमी | 10 | 38 | 0 | 0 |
मोइन अली बो. जडेजा | 20 | 52 | 3 | 0 |
जो रूट कै. पंड्या बो. विहारी | 125 | 190 | 12 | 1 |
जॉनी बेयरस्टो बोल्ड शमी | 18 | 27 | 3 | 0 |
बेन स्टोक्स कै. राहुल बो. जडेजा | 37 | 36 | 5 | 1 |
जोस बटलर कै. शमी बो. जडेजा | 0 | 2 | 0 | 0 |
सैम कुरेन कै. पंत बो. विहारी | 21 | 30 | 1 | 1 |
आदिल रशीद नॉट आउट | 20 | 14 | 3 | 0 |
स्कोर: 423/8 घोषित, एक्स्ट्रा: 25
विकेट पतन: 27/1, 62/2, 321/3, 321/4, 355/5, 356/6, 397/7, 423/8
गेंदबाजी: बुमराह: 23-4-61-0, इशांत: 8-3-13-0, शमी: 25-3-110-2, जडेजा: 47-3-179-3, विहारी: 9.3-1-37-3
भारत पहली पारी: स्कोरबोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
शिखर धवन एलबीडब्ल्यू ब्रॉड | 3 | 6 | 0 | 0 |
केएल राहुल बो. कुरेन | 37 | 53 | 4 | 0 |
चेतेश्वर पुजारा कै. बेयरस्टो बो. एंडरसन | 37 | 101 | 5 | 0 |
विराट कोहली कै. रूट बो. स्टोक्स | 49 | 70 | 6 | 0 |
अजिंक्य रहाणे कै. कुक बो. एंडरसन | 0 | 8 | 0 | 0 |
हनुमा विहारी कै. बेयरस्टो बो. मोईन | 56 | 124 | 6 | 1 |
ऋषभ पंत कै. कुक बो. स्टोक्स | 5 | 8 | 1 | 0 |
रवींद्र जडेजा नॉट आउट | 86 | 156 | 11 | 1 |
इशांत शर्मा कै. बेयरस्टो बो. मोइन | 4 | 25 | 0 | 0 |
मोहम्मद शमी कै. ब्रॉड बो. रशीद | 1 | 5 | 0 | 0 |
जसप्रीत बुमराह रन आउट (ब्रॉड) | 0 | 14 | 0 | 0 |
स्कोर: 292/10, एक्स्ट्रा: 14
विकेट पतन: 6/1, 70/2, 101/3, 103/4, 154/5, 160/6, 237/7, 249/8, 260/9, 292/10
गेंदबाजी: एंडरसन: 21-7-54-2, ब्रॉड: 20-6-50-1, स्टोक्स: 16-2-56-2, मोइन: 17-3-50-2, कुरेन: 11-1-49-1, रशीद: 10-2-19-1
इंग्लैंड पहली पारी: स्कोरबोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
एलिस्टर कुक बो. बुमराह | 71 | 190 | 8 | 0 |
कीटन जेनिंग्स कै. राहुल बो. जडेजा | 23 | 75 | 2 | 0 |
मोइन अली कै. पंत बो. इशांत | 50 | 170 | 4 | 0 |
जो रूट एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह | 0 | 3 | 0 | 0 |
जॉनी बेयरस्टो कै. पंत बो. इशांत | 0 | 4 | 0 | 0 |
बेन स्टोक्स एलबीडब्ल्यू बो. जडेजा | 11 | 40 | 2 | 0 |
जोस बटलर कै. रहाणे बो. जडेजा |
89 | 133 | 6 | 2 |
आदिल रशीद एलबीडब्ल्यू बो. बुमराह | 10 | 42 | 2 | 0 |
स्टुअर्ट ब्रॉड कै. राहुल बो. जडेजा | 38 | 59 | 3 | 0 |
जेम्स एंडरसन नॉट आउट | 0 | 5 | 0 | 0 |
स्कोर: 332, एक्स्ट्रा: 35
विकेट पतन: 60/1, 133/2, 133/3, 134/4, 171/5, 177/6, 181/7, 214/8, 312/9, 332/10
गेंदबाजी: बुमराह: 30-9-83-3, इशांत: 31-12-62-3, जडेजा: 30-0-79-4, शमी: 30-7-72-0, विहारी: 1-0-1-0
ओवल में रिकॉर्ड: ओवल में दोनों टीमों ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने चार टेस्ट जीते। वहीं, भारत एक टेस्ट ही जीत पाया। 1971 में उसने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले ड्रॉ रहे। ओवल में पिछले दो मुकाबलों की बात करें तो भारत 2011 में यहां पारी और 8 रन और 2014 में पारी और 244 रन से हारी थी।
ओवल टेस्ट के लिए दोनों टीमें:
भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्म्द शमी, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, मोईन अली, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, जॉस बटलर, सैम करन, आदिल रशीद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.