- इस जीत के साथ ही भारत 3 मैच की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गया
- दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 6 टी-20 मैच में भारत ने 3 जीते
- विराट कोहली टी-20 में 2,000 रन बनाने पहले भारतीय बने
- कुलदीप यादव मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए
- कुलदीप ने पिछले 7 दिन में 3 टी-20 मैच खेले और 12 विकेट लिए
मैनचेस्टर. भारत ने मंगलवार को यहां इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने इंग्लैंड को उसके घरेलू मैदान पर पहली बार टी-20 मैच में हराया। भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 10 गेंद शेष रहते 2 विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से लोकेश राहुल ने 101 और कप्तान विराट कोहली ने 20 रन की नाबाद पारी खेली। लोकेश राहुल ने 53 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। उनका टी-20 में यह दूसरा शतक है। विराट ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।
लोकेश राहुल ने रोहित के साथ 73 गेंद में 123 रन जोड़े
लोकेश राहुल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 123 रन जोड़े। भारत की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा रहे। रोहित को आदिल राशिद की गेंद पर कप्तान इयान मॉर्गन ने कैच किया। रोहित ने 30 गेंद में 32 रन बनाए। शिखर धवन को 5 रन पर डेविड विली ने बोल्ड किया। इससे पहले इंग्लैंड की पारी में डेविड विली 28 और लियाम प्लंकेट 3 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 24 रन देकर 5 विकेट लिए। वे टी-20 में 5 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय और दुनिया के 24वें गेंदबाज हैं। कुलदीप के अलावा भारत के लिए उमेश यादव ने 21 रन देकर 2 और हार्दिक पंड्या ने 33 रन देकर एक विकेट लिए।
जोस बटलर रहे इंग्लैंड के टॉप स्कोरर
इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 46 गेंद में 69 रन बनाए। जोस बटलर ने 29 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। उनके अलावा जेसन रॉय ने 20 गेंद में 30 रन बनाए। कुलदीप और उमेश की गेंदबाजी कितनी घातक रही इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सके। कुलदीप ने अपने तीसरे ओवर में 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था।
टी-20 में 6 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल इकलौते भारतीय
गेंदबाज | किसके खिलाफ | कहां | कब |
युजवेंद्र चहल (25/6) | इंग्लैंड | बेंगलुरु | 2017 |
भुवनेश्वर कुमार (24/5) | दक्षिण अफ्रीका | जोहानिसबर्ग | 2018 |
कुलदीप यादव (24/5) | इंग्लैंड | मैनचेस्टर | 2018 |
अंतरराष्ट्रीय टी-20 में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं टॉप स्कोरर
बल्लेबाज | देश | मैच | पारी | नाबाद | रन | शतक | हाइएस्ट |
मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 75 | 73 | 7 | 2271 | 2 | 105 |
ब्रेंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 71 | 70 | 10 | 2140 | 2 | 123 |
शोएब मलिक | पाकिस्तान | 100 | 93 | 28 | 2039 | 0 | 75 |
विराट कोहली | भारत | 60 | 56 | 15 | 2012 | 0 | 90* |
रोहित शर्मा | भारत | 82 | 75 | 12 | 1981 | 2 | 118 |
टी-20 में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विकेटकीपर
खिलाड़ी | देश | स्टंप |
महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 33 |
कामरान अकमल | पाकिस्तान | 32 |
मोहम्मद शाहजाद | अफगानिस्तान | 28 |
मुशफिकुर रहीम | बांग्लादेश | 26 |
कुमार संगकारा | श्रीलंका | 20 |
टी-20 में पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ चुके हैं रोहित-धवन
रन | बल्लेबाज | देश |
1,110 | रोहित शर्मा और शिखर धवन | भारत |
1,108 | डेविड वॉर्नर और शेन वाटसन | ऑस्ट्रेलिया |
870 | मार्टिन गुप्टिल और केन विलियम्सन | न्यूजीलैंड |
760 | विलियम पोर्टरफील्ड और पॉल स्टर्लिंग |
आयरलैंड |
भारत ने 102 में से 65 टी-20 मैच जीते
कब से कब तक | मैच खेले | जीते | हारे | जीत का% |
दिसंबर 2006 से मई 2010 | 25 | 13 | 11 | 52 |
जून 2010 से मार्च 2014 | 25 | 17 | 08 | 68 |
अप्रैल 2014 से जून 2016 | 26 | 17 | 09 | 65.4 |
जुलाई 2016 से अब तक | 26 | 18 | 07 | 69.2 |
इग्लैंड: स्कोर बोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
जेसन रॉय बो. उमेश यादव | 30 | 20 | 5 | 0 |
जोस बटलर कै. विराट कोहली बो. कुलदीप यादव | 69 | 46 | 8 | 2 |
एलेक्स हेल्स बो. कुलदीप यादव | 08 | 18 | 0 | 0 |
इयान मॉर्गन कै. कोहली बो. कुलदीप यादव | 07 | 6 | 0 | 0 |
जॉनी बेयरस्टो स्टं. महेंद्र सिंह धोनी बो. कुलदीप यादव | 00 | 1 | 0 | 0 |
जोए रूट स्टं. महेंद्र सिंह धोनी बो. कुलदीप यादव | 00 | 1 | 0 | 0 |
मोइन अली कै. सुरेश रैना बो. हार्दिक पंड्या | 06 | 8 | 1 | 0 |
डेविड विली नाबाद | 29 | 15 | 2 | 2 |
क्रिस जॉर्डन कै. एंड बो. उमेश यादव | 00 | 1 | 0 | 0 |
लियाम प्लंकेट नाबाद | 03 | 4 | 0 | 0 |
रन: 159/8, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 7.
विकेट: 50/1, 95/2, 106/3, 107/4, 107/5, 117/6, 141/7, 149/8
गेंदबाजीः भुवनेश्वर कुमार 4-0-45-0, उमेश यादव 4-0-21-2, युजवेंद्र चहल 4-0-34-0, हार्दिक पंड्या 4-0-33-1, कुलदीप यादव 4-0-24-5
भारत: स्कोर बोर्ड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
रोहित शर्मा कै. इयान मॉर्गन बो. आदिल राशिद | 32 | 30 | 3 | 1 |
शिखर धवन बो. डेविड विली | 04 | 04 | 1 | 0 |
लोकेश राहुल नाबाद | 101 | 54 | 10 | 5 |
विराट कोहली नाबाद | 20 | 22 | 0 | 1 |
रन: 163/2, ओवर: 18.2, एक्स्ट्रा: 6.
विकेट: 7/1, 130/2
गेंदबाजीः डेविड विली 4-0-30-1, क्रिस जॉर्डन 4-0-27-0, लियाम प्लंकेट 4-0-42-0, आदिल राशिद 4-0-25-1, मोइन अली 2.2-0-37-0
टीमेंः
भारतः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।
इंग्लैंडः इयान मॉर्गन, जेसन रॉय, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, जोए रूट, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, डेविड विले, लियाम प्लंकेट, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद।