शंघाई सहयोग संगठन संस्कृति मंत्रियों की बैठक में पहली बार भाग लेगा भारत
शंघाई सहयोग संगठन संस्कृति मंत्रियों की बैठक में पहली बार भाग लेगा भारत
इस बैठक में एससीओ देशों सहित अन्य राष्ट्रों के साथ सांस्कृतिक सहयोग करने में भारत की सक्रिय पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के जरिए आपसी सांस्कृतिक संबंध बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
भारत पिछले वर्ष जून में कजाकिस्तान के अस्ताना में एससीओ राष्ट्र प्रमुखों के सम्मेलन के दौरान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का पूर्ण सदस्य बना था। विदेश मंत्रालय में एससीओ विभाग स्थापित किए जाने और एससीओ में राष्ट्रीय समन्वयक तथा स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्ति के बाद भारत की सक्रियता अधिक बढ़ी है।
पांच राष्ट्रों से बढ़कर आठ राष्ट्रों की सदस्यता के बाद एससीओ विश्व की आबादी का लगभग 42 प्रतिशत, इसके सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 20 प्रतिशत और भू-भाग के 22 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।
--आईएएनएस