पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमा पूनिया ने दिलाया पाँचवाँ स्वर्ण

सीमा पूनिया ने दिलाया पाँचवाँ स्वर्ण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंचियोन एशियाई खेलों में भारत की सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है. भारत का 17वें एशियाई खेलों में यह पाँचवाँ स्वर्ण पदक है.

इसके अलावा भारत को टेनिस और कुश्ती में रजत पदक हासिल हुए हैं.

सीमा पूनिया ने 61.03 मीटर दूर डिस्कस फेंक कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया.

सीमा ने पहले चार प्रयासों में 55.76 मीटर, 57.00 मीटर, 59.36 मीटर और 61.03 मीटर डिस्कस थ्रो किया.

सीमा ने ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल किया था.

इसी स्पर्धा में पदक की एक और दावेदार मानी जा रही कृष्णा पूनिया 55.57 मीटर डिस्कस थ्रो कर चौथे स्थान पर रहीं.

कुश्ती, टेनिस में रजत

इसके अलावा, खेलों के दसवें दिन पहलवान बजरंग को 61 किलो भार वर्ग में रजत से ही संतोष करना पड़ा.

बजरंग ने ईरान के पहलवान को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन क़रीबी मुक़ाबले में हार गए.

फ़ाइनल में बजरंग को ईरानी पहलवान मसूद महमूद ने क़रीबी मुक़ाबले में 3-1 से शिकस्त दी.

कुश्ती के 74 किलोग्राम भार वर्ग में नरसिंह यादव ने कांस्य पदक हासिल किया. नरसिंह ने जापानी पहलवान दाइसुके शिमाडा को 3-1 से पराजित किया.

टेनिस में पुरुषों की डबल्स स्पर्धा में सनम सिंह और साकेत मेनेनी की जोड़ी कोरियाई जोड़ी को शिकस्त नहीं दे सकी और उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा.

सोमवार को जीते पांच पदकों के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 40 पहुंच गई है. इसमें पांच स्वर्ण, सात रजत और 27 कांस्य पदक हैं.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)