पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 517 रन बना लिए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ़ से स्टीवन स्मिथ ने अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया. दिन का खेल खत्म होने के समय स्मिथ 162 रन पर खेल रहे हैं. वहीं कप्तान माइकल क्लार्क 128 बनाकर आउट हुए. यह क्लार्क का 28वां टेस्ट शतक था.
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 145 रन बनाए.
पहले दिन के छह विकेट पर 354 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन क्लार्क के रूप में बस एक विकेट खोया. क्लार्क को कर्ण शर्मा की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने लपका.
क्लार्क पहले दिन 60 रन बनाकर पीठ की चोट उभर आने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए थे.
मैच में अभी तक वरुण एरॉन, कर्ण शर्मा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए हैं. वहीं ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला.
बड़ा स्कोरखिलाड़ियों ने मैच से पहले फ़िल ह्यूज़ को श्रद्धांजलि दी.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.
एडिलेड टेस्ट का स्कोर देखिए
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वॉर्नर ने 145 रन बनाए थे. ये उनके टेस्ट करियर का 10वाँ शतक था. उन्हें कर्ण शर्मा ने आउट किया.
विराट कोहली पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं.
27 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के शेफ़ील्ड शील्ड शृंखला के एक मैच में बाउंसर लगने से फ़िल ह्यूज़ की मौत हुई थी और फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार दिसंबर से शुरू होने वाला पहला टेस्ट मैच टाल दिया गया था.
ह्यूज को श्रद्धांजलि देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में फ़िलिप ह्यूज़ का नाम तेरहवें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है.
क्रिकेट मैदान में प्रवेश करते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ह्यूज़ के टेस्ट कैप नंबर 408 लिखी हुई टीशर्ट पहने हुए थे और बाँह पर काली पट्टी बांध रखी थी.
दर्शकों और खिलाड़ियों को ह्यूज के बारे में एक वीडियो दिखाया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रिची बेनो ने आवाज़ दी थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.