पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 290 रन बना लिए थे.
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 517 रन बनाए थे. जबकि भारत ने 444 रन. इस तरह अब तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 363 रनों की बढ़त बना ली है.
मैच का स्कोर कार्ड देखें
डेविड वॉर्नर ने दूसरी पारी में भी शतक (102) ठोंका. उन्हें कर्ण शर्मा ने क्लीन बोल्ड किया.
इससे पहले कर्ण शर्मा ने ही सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स को 21 रनों पर रोहित शर्म के हाथों कैच आउट कराया.
डेविड वॉर्नर ने टेस्ट की पहली पारी में भी भारत के ख़िलाफ़ शतक ठोंका था.
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क चल नहीं पाए और उन्हें वरुण एरॉन ने सात रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
शेन वॉट्सन को 33 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद शामी ने बोल्ड किया. मिचेल मार्श ने 26 गेंदों में 44 रन बनाए.
इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और चार चौके जड़े. ब्रैड हैडिन (14) और स्टीवन स्मिथ (52) चौथे दिन के खेल ख़त्म होने तक क्रीज पर बने हुए थे.
भारत 444 रनों पर सिमटाइससे पहले, चौथे दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय टीम ने 369 रनों से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे कोई भी भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सका.
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय टीम को ऑल आउट कर उसे 444 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.