पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहला टेस्टः लंच तक ऑस्ट्रेलिया के 113 रन

पहला टेस्टः लंच तक ऑस्ट्रेलिया के 113 रन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 77 रन बनाए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में हो रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 113 रन (24) बना लिए हैं.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था.

एडिलेड टेस्ट का स्कोर देखिए

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक 77 रन (118 गेंदों में) डेविड वार्नर ने बनाया. वे अब भी पिच पर डटे हुए हैं.

एडिलेड टेस्ट में भारत की ओर से विराट कोहली कप्तानी कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज क्रिस रोजर्स 22 गेंदों पर महज नौ रन बनाकर भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा की गेंद पर पवेलियन लौट गए.

भारत की ओर से दूसरी सफलता गेंदबाज वरुण एरॉन को मिली. उन्होंने शेन वॉटसन को आउट कर दिया. वॉटसन ने 52 गेंदों पर 14 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क 23 गेंदों पर नौ रन बनाकर नाबाद हैं.

विराट कोहली पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं.

श्रद्धांजलि

मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फ़िल ह्यूज को श्रद्धांजलि दी. पिछले दिनों शेफ़ील्ड शील्ड के एक मैच में बाउंसर लगने से 27 नवंबर को फ़िलिप ह्यूज़ की मौत हो गई थी.

इसके बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार दिसंबर से शुरू होने वाला पहला टेस्ट मैच टाल दिया गया था.

ह्यूज को श्रद्धांजलि स्वरूप ऑस्ट्रेलियाई टीम में फ़िलिप ह्यूज़ का नाम तेरहवें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था.

क्रिकेट मैदान में प्रवेश करते हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ह्यूज़ के टेस्ट कैप नंबर 408 लिखी हुई टीशर्ट पहने हुए थे और बाँह पर काली पट्टी बांध रखी थी.

दर्शकों और खिलाड़ियों को ह्यूज के बारे में एक वीडियो दिखाया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रिची बेनो ने आवाज़ दी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)