पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarkari Naukri 2018: Indian Air Force Issued Admit Cards For Group X And Group Y Recruitment Exam, इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप एक्स और ग्रुप वाई के रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए

इंडियन एयरफोर्स ने सरकारी नौकरी 2018 के लिए जारी किये एडमिट कार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप एक्स और ग्रुप वाई के रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. एडमिट कार्ड इंडियन एयरफोर्स के ऑफिशियल वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. बता दें इसके लिए इंडियन एयरफोर्स 3 मई से 6 मई तक ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन करेगा. आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चार युद्धों व चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। अब तक इसने कईं बड़े मिशनों को अंजाम दिया है जिनमें ऑपरेशन विजय - गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस व ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। ऐसें कई विवादों के अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है।

 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें
- सेंट्रल एयरमैन सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाएं
- कैंडिडेट टैब के नीचे लॉग इन पर क्लिक करें
- प्रोफाइल पर साइन इन करने के लिए अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट भी ले लें

 

भारतीय वायुसेना भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। आजादी से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी के पश्च्यात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते है। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है.

खबरें और भी हैं...