पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर. मुर्रा नस्ल का भीमकाय भैंसा भीम ना केवल स्पेन के बुल्स से दोगुना वजनी है, बल्कि देश का सबसे विशाल और वजनी बुल भी है। अपने 1200 किलो वजन, 6 फीट ऊंचाई और 14 फीट लंबाई के साथ भीम ने उदयपुर के एग्रो टेक किसान मेले का खिताब अपने नाम किया है। 5 की उम्र में इससे कई गुणा कद-काठी के भीम की रोज खुराक 3 हजार रु. की है। मासिक भोजन का खर्च 1 लाख रुपए होता है।
ये है उसकी डेली डाइट
- 1 किलो घी
- 1/2 किलो मक्खन
- 200 ग्राम शहद,
- 1 किलो काजू-बादाम
- 20 लीटर दूध
21 करोड़ रुपए है सुल्तान की कीमत
- सुल्तान की उम्र 9 साल है। सुल्तान मुर्रा नस्ल का भैंसा है।
- नरेश ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले रोहतक से 2 लाख 40 हजार रुपए में सुल्तान को खरीदा था। एक विदेशी ने पिछले दिनों इसकी कीमत 21 करोड़ रुपए लगाई थी।
- सुबह के नाश्ते में सुल्तान देशी घी का मलीदा और दूध पीता है।
9 करोड़ लग चुकी है युवराज की कीमत
- बताया जा रहा है कि इस भैंसे को खरीदने के लिए साउथ अफ्रीका के खरीदार नौ करोड़ रुपए तक की बोली लगा चुके हैं।
- मुर्रा नस्ल के इस भैंसे के मालिक का नाम कर्मवीर सिंह है। जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। वे बताते हैं कि युवराज उनके बेटे जैसा है। आज उनकी पहचान इसी की वजह से है।
- मेले में युवराज को गर्मी न लगे इसके लिए भी खास व्यवस्था की गई है। यहां उसके लिए कूलर लगाए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.